फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hockey: Today the title clash between Hisar-Sonipat

हॉकी : आज हिसार-सोनीपत के बीच खिताबी भिड़ंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Today the title clash between Hisar-Sonipat
हिसार। डाबड़ा में चल रही 37वीं हरियाणा स्टेट सीनियर पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को हिसार और सोनीपत की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा। इससे पहले दोपहर एक बजे झज्जर और जींद के बीच तीसरे और चौथे स्थान के मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। जींद और सोनीपत के बीच हुए पहले सेमीफाइनल मैच में सोनीपत ने 4-1 से जीत हासिल की। सोनीपत की ओर से 33वें मिनट में पंकज, 39वें मिनट में सचिन, 41वें मिनट में दीपक और 56वें मिनट में नवीन अंतिन ने एक-एक गोल किया। वहीं जींद की तरफ से एकमात्र गोल 29वें मिनट में रोहित ने किया।
विज्ञापन

हिसार के गोलकीपर ने शूट आउट में बचाए तीन गोल
दूसरा सेमीफाइनल मैच हिसार और झज्जर के बीच खेला गया। इस मैच में हिसार ने पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। अंतिम समय तक दोनों ही टीम गोल नहीं कर पाई। उसके बाद पेनल्टी शूटआउट में हिसार की ओर से रोहित, दीपक और संदीप ने एक-एक गोल किया। वहीं झज्जर की ओर से रवि चौधरी ने एक गोल किया। हिसार के गोलकीपर रमनदीप ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शूट आउट में तीन गोल सेव किए। इस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र सिंहमार, हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग, एचएस भादू, सूर्यदीप, डॉ. राममेहर, पवन सिंगला आदि मौजूद रहे। कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि रविवार को दोपहर तीन बजे हिसार और सोनीपत के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। समापन अवसर पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पहुंचेंगे और टीमों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमरा में भारत महिला केसरी व पुरुष भारत कुमार कुश्ती दंगल आज
उमरा में रविवार को भारत महिला केसरी व पुरुष भारत कुमार कुश्ती दंगल एशियन स्पोर्ट्स स्कूल में होगा। कुश्ती कोच संजय मलिक ने बताया कि दंगल में मुख्यातिथि के रूप में दोपहर 2 बजे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शिरकत करेंगे। सुबह 11 बजे खिलाड़ियों का वजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे जानेमाने कलाकार हरियाणवी गानों पर प्रस्तुति देंगे। वहीं दोपहर एक बजे कुश्ती शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed