{"_id":"68c46439ec317029900dfbae","slug":"hkrns-female-employee-embezzled-rs-3-lakh-dismissed-from-job-hisar-news-c-21-hsr1020-708939-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचकेआरएन की महिला कर्मी ने किया 3 लाख रुपये का गबन, नौकरी से बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचकेआरएन की महिला कर्मी ने किया 3 लाख रुपये का गबन, नौकरी से बर्खास्त
Fri, 12 Sep 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में ब्लॉक क्लस्टर कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त महिला कर्मी प्रीति ने सरकारी फंड का दुरुपयोग कर अपने खाते में 3 लाख रुपये जमा कर लिए। मामला जानकारी में आने के बाद हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने हिसार के सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरकारी फंड का दुरुपयोग करने पर प्रीति को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
सफल महिला क्लस्टर संगठन की सदस्यों और ब्लाॅक क्लस्टर कोऑर्डिनेटर रवीना की ओर से हरियाणा कौशल रोजगार निगम में ब्लॉक क्लस्टर कोऑर्डिनेटर प्रीति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(5) और 318(4) के तहत आरोपी महिला प्रीति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भिवानी जिले के सिवानी उपमंडल के गांव बखतावरपुर की रहने वाली प्रीति को एचकेआरएन के तहत 21 हजार रुपये मासिक वेतन पर ब्लॉक क्लस्टर कोऑर्डिनेटर के तौर पर नियुक्त किया गया था। प्रीति ने स्वयं सहायता समूह के लिए आए एक लाख रुपये के चेक को सरकार के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी खाते में जमा कर लिया।
विज्ञापन
विभाग की ओर से ऑडिट के बाद मामला सामने आया कि इससे पहले भी उसने 2 लाख रुपये का चेक अपने खाते में जमा कर लिया था। प्रीति ने 29 मार्च 2024 को क्लस्टर संगठन की ओर से मिले नई पहल महिला ग्राम संगठन के चेक को अपने सेविंग अकाउंट नंबर में जमा करा लिया था। जुलाई 2024 में 2 लाख रुपये का चेक भी इसी तरह अपने खाते में जमा कर लिया। विभाग को जब इस बारे में पता चला तो प्रीति को पूरी रकम जमा करवाने को कहा मगर उसने ऐसा नहीं किया। इसके बाद पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी गई।