{"_id":"64cfe789c1ffb13fd3051f18","slug":"hisars-anu-wins-in-less-than-44-kg-weight-category-hisar-news-c-21-hsr1007-193937-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 44 किलो से कम भार वर्ग में हिसार की अनु ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 44 किलो से कम भार वर्ग में हिसार की अनु ने मारी बाजी
विज्ञापन
हिसार महावीर स्टेडियम में जूनियर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप जूडो प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
हिसार। महाबीर स्टेडियम में रविवार को जिला हिसार जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जूनियर हरियाणा स्टेट जूडो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर गौतम सरदाना, जबकि विशिष्ट अतिथि सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी रहे। लड़कियों के वर्ग में 44 किलो से कम भारवर्ग में हिसार की अनु ने बाजी मारी। लड़कों के 55 किलो से कम भारवर्ग में सोनीपत का संदीप प्रथम, कैथल का संजू द्वितीय, भिवानी का कामेश और सोनीपत का सागर तृतीय स्थान पर रहे। 60 किलो से कम भारवर्ग में सोनीपत से लक्की प्रथम, कैथल से अनिल कुमार द्वितीय, हिसार से योगेश और कुरुक्षेत्र से दीपक तृतीय रहे। 66 किलो से कम भारवर्ग में रोहतक का गर्वित प्रथम, झज्जर का गौरव द्वितीय, कैथल का चिराग और भिवानी का अभिमान तृतीय रहा।
लड़कियों में 44 किलो से कम भारवर्ग में हिसार की अनु प्रथम, हिसार की नीलम द्वितीय, चरखी दादरी की सुष्मिता और भिवानी की प्रिया तृतीय रही। 52 किलो से कम भारवर्ग में भिवानी की अनु प्रथम, कैथल की खुशप्रीत द्वितीय, कुरुक्षेत्र की शिवानी और भूमिका तृतीय रही। 48 किलो से कम भारवर्ग में कैथल की सिमरण प्रथम, हिसार की अंकिता द्वितीय, रोहतक की कामना और भिवानी की प्रिया तृतीय रही। 57 किलो से कम भारवर्ग में कैथल की मनप्रीत प्रथम, सोनीपत से साक्षी द्वितीय, रोहतक से तान्या और सोनीपत से निकिता तृतीय रही। 63 किलो से कम भारवर्ग में कैथल की काश्वी प्रथम, चरखी दादरी से सिमरण, फरीदाबाद से ऊषा और कुरुक्षेत्र से शालू तृतीय रही। इस अवसर पर प्रधान जगदीश, सचिव सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।