फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar will get 16 good thing in 2016

2016 में शहर को मिलेंगी 16 सौगातें

Fri, 01 Jan 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hisar will get 16 good thing in 2016
नए वर्ष में शहरवासियों की बहुत सी उम्मीदों को पंख लगेंगे। कुछ समस्याएं हैं, जिनसे शहर लंबे समय से त्रस्त है। वहीं कुछ सौगातें मिलने वाली है, मतलब कुछ प्रोजेक्ट जो इस वर्ष पूरे जा जाएंगे।
विज्ञापन


इनसे शहरवासियों की उम्मीदों को उड़ानों के पंख लग जाएंगे। विकास को गति मिलेगी। यातायात सुगम होगा और जिंदगी का संघर्ष कुछ कम होगा। वर्ष 2016 में हिसार वासियों को 16 सौगातें क्या मिल सकती हैं। अमर उजाला आपको बता रहा है इस बारे में...
विज्ञापन


1. साउथ बाईपास : करीब चार साल से चल रहे इस बाईपास का निर्माण कार्य इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है। इसके पूरा होने से शहर को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाईपास से बड़े वाहन दिल्ली रोड से वाया साउथ बाईपास होकर राजगढ़ की ओर और सिरसा-फाजिल्का की ओर जा सकेंगे। यह बाईपास 49 करोड़ की लागत से बन रहा है। जो करीब 21.5 किलोमीटर लंबा है।

2. जाट कॉलेज में इंडोर स्टेडियम : जाट कॉलेज में इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसमें सभागार भी बनाया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने को है। नव वर्ष में विद्यार्थियों को इसकी सौगात मिलेगी। इसके बनने से खिलाड़ियों को भी फायदा होगा।

3. बैडमिंटन हॉल : करोड़ों की लागत से महाबीर स्टेडियम में बने बैडमिंटन हॉल का निर्माण हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ।

इस वर्ष इसका उद्घाटन होने से खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी और अच्छे खिलाड़ी बनकर तैयार होंगे। यह बैडमिंटन कोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का है।

4. हॉकी एस्ट्रोटर्फ : गवर्नमेंट कॉलेज के पास करीब दस करोड़ रुपये की लागत से बने हॉकी एस्ट्रोटर्फ के इस वर्ष शुरू होने की पूरी संभावना है। इसकी खासियत यह है कि इसमें रात को भी मैच खेले जा सकेंगे। यह एस्ट्रोटर्फ भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का है।

5. जलघर : जीजेयू के पास बन रहे जलघर से पुराने शहर की प्यास बुझ सकेगी। यह जलघर पचास एकड़ जमीन पर 80 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है।

आधुनिक तकनीक से बनाए जा रहे इस जलघर में चिप सिस्टम होने के कारण लीकेज होने पर शीघ्र ही पता चल जाएगा।

6. बस अड्डा का पिछला गेट : जबर्दस्त जाम से जूझ रहे शहर को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए काफी लंबे समय से बस अड्डे के पीछे से रास्ता निकालने की कवायद चल रही है।

नए वर्ष में बस अड्डे के पीछे से रास्ता देकर बसों को निकाला जाएगा। करीब साढ़े आठ करोड़ की लागत से रास्ता निकालकर सड़क बनाई जाएगी। इससे बसों की शहर में इंट्री नहीं होगी। बसें शहर के बाहर से होकर निकली जाएंगी।

7. नेशनल हाईवे दस : हिसार से रोहतक तक नेशनल हाईवे इस वर्ष बनकर तैयार हो जाएगा। फोरलेन बनने से दिल्ली और रोहतक जाने में कम समय लगेगा। हालांकि दो स्थानों पर शहरवासियों को टोल चुकाना पड़ेगा।

हिसार से रोहतक की दूरी करीब 90 किलोमीटर है। हाईवे बनने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलेगी। यह हाईवे पीपीपी मोड पर बनाया जा रहा है, जिसकी लागत 960 करोड़ रुपये है।

8. शहर के दो सेक्टर होंगे डेवलप : शहर के सेक्टर 14 पार्ट 2 और सेक्टर 33 को हुडा डेवलप करवाएगा। इन दोनों सेक्टरों में तीन हजार से ज्यादा परिवारों को आशियाना मिलने की संभावना है। इन दोनों सेक्टरों में पानी, बिजली, सड़कें और सीवरेज का काम चल रहा है। जो इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है।

9. गो अभयारण्य : मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की घोषणा इस वर्ष अमल में आ जाएगी। करीब 22 करोड़ की लागत से 50 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। यहां पर शहर के लावारिस पशुओं को रखा जाएगा।

शहर की सबसे बड़ी समस्या बने पशुओं से लोगों को निजात मिल सकेगी। शहर में करीब पांच हजार से ज्यादा लावारिस पशु हैं। इनके कारण आठ लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हो चुके हैं।

10. फ्लेमिंगो का नया भवन : एसपी आवास के पास फ्लेमिंगो का नया भवन बनकर तैयार होगा। पर्यटन विभाग इस भवन का निर्माण करवा रहा है। इसके बनने से पर्यटकों के आने की संख्या बढ़ सकती है।

यहां पर्यटकों को ठहरने की भी सुविधा मिलेगी। यहां टूरिज्म की सबसे बड़ी पार्किंग बनेगी। अभी तक प्रदेश में फरीदाबाद में ही यह सुविधा है। इसके बनने से हिसार पहले नंबर पर आ जाएगा।

11. सब्जी मंडी फोरलेन रोड : सब्जी मंडी फोरलेन रोड इस वर्ष बनकर तैयार हो जाएगी। कैमरी रोड से लेकर पुरानी  सब्जी मंडी, पड़ाव चौक होते हुए ऑटो मार्केट चौक तक यह फोरलेन रोड बनकर तैयार होगी।

यहां काम जोरशोर से चल रहा है। जल्द ही लोगों को चलने के लिए अच्छी सड़क मिलेगी। इसका निर्माण साढ़े तीन करोड़ की लागत से हो रहा है।

12. डाबड़ा चौक पुल चौड़ीकरण : शहर के बीचोंबीच से गुजरने वाले इस पुल पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। इस पुल को पार करने में वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

उम्मीद की जा रही है कि नए वर्ष में इस पुल के चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है। इस पुल के बनने के बाद शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

13. रेलवे वॉशिंग यार्ड : शहर में रेलवे वॉशिंग यार्ड बनने से काफी फायदा होगा। रेल बजट में इसकी घोषणा की गई थी। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। कुछ माह पहले रेल मंत्री सुरेश प्रभु इसका शिलान्यास भी कर गए।


उम्मीद की जा रही कि नए वर्ष में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा। जिले को नई ट्रेनें मिल सकेंगी। ये आठ करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसके टेंडर जारी हो चुके हैं।

14. सीनियर सिटीजन क्लब : मिनी सचिवालय के सामने सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जा रहा है। जो नए वर्ष में बनकर पूरा हो जाएगा।

इसके बनने से सीनियर सिटीजन को काफी फायदा होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी में ई लाइब्रेरी भी बनेगी। बुजुर्गों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाया जा रहा है।

15. इंटरनेशनल एयरपोर्ट : शहर में फिलहाल मिनी एयर पोर्ट है। जल्द ही इंटरनेशनल एयर पोर्ट बन जाएगा। इससे जिला अंतरराष्ट्रीय मानचित्र में आ जाएगा।

अभी चार हजार मीटर का रनवे है। जल्द ही दस हजार मीटर का रनवे बनकर तैयार होगा। यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू होंगी।

16. वन वे प्लान होगा लागू : शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए वन वे प्लान का ट्रायल चल रहा है। अभी तक कई बार ट्रायल हो चुका है, लेकिन लागू नहीं हुआ। ऐसे में नए वर्ष में कोई एक प्लान लागू हो जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed