{"_id":"5ffedecdec91fd3fc9559924","slug":"hisar-to-chandigarh-heli-taxi-service-will-start-from-tomorrow-if-weather-is-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर मौसम साफ रहा तो कल से शुरू होगी हिसार से चंडीगढ़ हेली टैक्सी सेवा, जानें- किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर मौसम साफ रहा तो कल से शुरू होगी हिसार से चंडीगढ़ हेली टैक्सी सेवा, जानें- किराया
Wed, 13 Jan 2021 05:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 Jan 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
हेली टैक्सी।
- फोटो : फाइल फोटो
हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए हवाई टैक्सी गुरुवार से शुरु हो सकती है। मौसम साफ रहा तो यहां से हेली टैक्सी उड़ान भरेगी। तीन सीटर हवाई टैक्सी चलने की पुष्टि बुधवार को हिसार की उपायुक्त ने की। हालांकि गुरुवार को किस समय हेली टैक्सी उड़ान भरेगी, इसको लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है। उपायुक्त प्रियंका सोनी ने बताया कि हिसार से चंडीगढ़ हवाई टैक्सी चलाने को लेकर एक कंपनी उत्सुकता दिखा रही है। मौसम साफ रहा तो गुरुवार से कंपनी की पहली हवाई टैक्सी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
1755 रुपये होगा किराया
हिसार से चंडीगढ़ तक का किराया 1755 रुपये होगा। यात्री 50 मिनट में हिसार से चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों का चेक इन का समय बचेगा और यात्रा का भी। यात्रियों को यात्रा से 10 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।
विज्ञापन
टैक्सी में आएंगे केवल तीन यात्री
एयर टैक्सी में कुल चार व्यक्ति हवाई यात्रा कर सकेंगे। एक पायलट के अलावा तीन यात्रियों के बैठने की जगह होगी। ऐसे में सिमित सीटें भरते ही एयर टैक्सी गंतव्य के लिए उड़ान भरेगी। चंडीगढ़ के अलावा फरवरी के पहले सप्ताह तक हिसार से धर्मशाला और देहरादून के लिए भी सेवाएं शुरु करने की योजना है।
विज्ञापन
हवाई टैक्सी कल से शुरु हो सकती है लेकिन यह पूरी तरह से मौसम पर निर्भर करेगा। - डॉ. प्रियंका सोनी, उपायुक्त, हिसार।