फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar team became champion among boys and girls in Kho-Kho

Hisar News: खो-खो में लड़कों और लड़कियों में हिसार की टीम बनी चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hisar team became champion among boys and girls in Kho-Kho
हिसार। खेल विभाग की ओर से बुधवार को जोनल स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें फुटबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, हैंडबाल, वालीबाल और खो-खो के मुकाबले करवाए गए। एक दिवसीय लड़कों और लड़कियों की प्रतियोगिता में हिसार के अलावा फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी से पहुंची टीमों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

महाबीर स्टेडियम में हुए खो-खो के मुकाबले में लड़कों और लड़कियों में हिसार की टीम चैंपियन बनी है। लड़कों के मुकाबले में हिसार ने चरखी दादरी को 10-2 से हराया। इसी प्रकार लड़कियों के मुकाबले में हिसार ने फतेहाबाद को 8-1 से हराया। कबड्डी में लड़कों के मुकाबले में चरखी दादरी ने हिसार को 32-13 से लड़कियों में भिवानी ने हिसार को 40-38 से हराया। वहीं, हैंडबाल में लड़कों के मुकाबले में हिसार और भिवानी के बीच अंत तक कांटे की टक्कर बनी रही। मगर इसमें भिवानी ने हिसार को 24-23 से हरा दिया। लड़कियों के मुकाबले में हिसार ने भिवानी को 16-7 ये हराया।
विज्ञापन

वालीबाल में लड़कों के मुकाबले में चरखी दादरी ने सिरसा को 2-1 से और लड़कियों में भिवानी ने हिसार को 2-1 से हराया। इसमें हिसार की टीम द्वितीय रही। स्मॉल वंडर स्कूल में हुए बास्केटबाल के मुकाबले में हिसार के लड़कों और लड़कियों की टीम चैंपियन बनी है। जबकि दोनों में भिवानी की टीम रनरअप रही। गंगवा में हुए फुटबाल के लड़कियों के मुकाबले में भिवानी ने हिसार को 1-0 से और लड़कों में फतेहाबाद ने चरखी दादरी को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सतबीर सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए हौसला बढ़ाया। उनके साथ जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जसराम, फतेहाबाद से डीएसओ विष्णुदास, सिरसा से डीएसओ जगदीप श्योराण, चरखी दादरी से डीएसओ सिंधु बाला, भिवानी से डीएसओ सतेंद्र, शिक्षा विभाग से डीपीई कुलदीप नैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed