{"_id":"66447499cb77dea69a0af0ca","slug":"hisar-student-found-dead-in-the-bathroom-of-pg-located-in-red-square-market-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित पीजी के बाथरूम में मृत मिला छात्र, जींद का था निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित पीजी के बाथरूम में मृत मिला छात्र, जींद का था निवासी
Wed, 15 May 2024 02:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 May 2024 02:08 PM IST
सार
सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित पीजी के बाथरूम में मृत मिला छात्र
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार शहर में रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एक पीजी के बाथरूम में बुधवार सुबह 19 वर्षीय छात्र का शव मिला। मरने वाला विनीत जींद जिला के खेड़ी शाहपुर गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जींद जिला के रहने वाला विनीत एक माह से रेड स्क्वेयर मार्केट मे पीजी में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह वीएलडीए की तैयारी कर रहा था। रूममेट आशीष ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे उसने पेशाब करने की बात कह रूम से निकला था। उसके बाद मैं सो गया।
विज्ञापन
सुबह पता चला कि साथ वाले कमरे के बाथरूम में उसका शव पड़ा हुआ है। पीजी संचालक अजय ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एफएसएल की टीमों मौके पर पहुंची। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन