फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Student dies in operation theatre, family members demand registration of murder case

Hisar: ऑपरेशन थिएटर में छात्रा की मौत, परिजन बोले- चिकित्सकों पर हत्या का केस दर्ज होने तक शव नहीं उठाएंगे

Mon, 17 Jun 2024 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 11:27 PM IST
सार

परिजन ऑपरेशन करने और बेहोशी की दवा देने वाले डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Hisar: Student dies in operation theatre, family members demand registration of murder case
हिसार निजी अस्पतल में हंगामा करते परिजनों को समझाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी। - फोटो : जागरुक पाठक

विस्तार

हरियाणा के हिसार के डाबड़ा चौक स्थित निजी अस्पताल में अपेंडिक्स के ऑपरेशन के दौरान 25 वर्षीय पीएचडी छात्रा रिचा की मौत हो गई। इस पर सोमवार रात करीब 9 बजे परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज नहीं होता शव नहीं उठाएंगे। सूचना मिलने पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


गोविंद सिंगला ने बताया कि आदमपुर में रहने वाली दोहती रिचा पिलानी से पीएचडी कर रही थी। अपेंडिक्स के दर्द के चलते सोमवार सुबह डाबड़ा चौक स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए थे। दो चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद कहा कि रिचा का ऑपरेशन करना पड़ेगा। शाम को करीब पांच बजे रिचा को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन से पहले रिचा को बेहोशी की ओवरडोज दी। इस कारण ऑपरेशन से पहले ही रिचा की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आपरेशन के दौरान कमजोरी के कारण रिचा हार्ट अटैक आने से बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत की खबर सुनने पर परिजनों ने रात करीब 9 बजे अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों से बात की जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता चल जाएगा। - साधुराम, थाना प्रभारी, अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed