फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's senior hockey team defeated Mahendragarh by 12-0 and the junior team defeated Gurugram by 15-0.

Hisar News: हिसार की सीनियर हॉकी टीम ने 12-0 से महेंद्रगढ़ तो जूनियर टीम ने 15-0 से गुरुग्राम को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hisar's senior hockey team defeated Mahendragarh by 12-0 and the junior team defeated Gurugram by 15-0.
एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में चल रही हॉकी चैंपियनशिप में गेंद के लिए संघर्ष करतीं फतेहाबाद - भिवा? - फोटो : Hisar
हिसार। एस्ट्रोटर्फ मैदान पर चल रही जूनियर और सीनियर राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दोनों ही वर्ग में हिसार की टीम ने जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग में मेजबान हिसार ने एक तरफा मैच में महेंद्रगढ़ को 12-0 से पराजित किया। वहीं, जूनियर वर्ग में हिसार ने गुरुग्राम की टीम को 15-0 से हराया। शुक्रवार को जूनियर वर्ग में भिवानी-सोनीपत और हिसार-कुरुक्षेत्र में सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में हिसार की ओर से सिमरनजीत ने दूसरे ही मिनट में गोल कर महेंद्रगढ़ की टीम पर दबाव बना लिया। इसके बाद भतेरी ने 6वें मिनट में दूसरा गोल किया। हिसार की ओर से गोल करने का क्रम जारी रहा। तीसरा गोल 8वें मिनट में पिंकी ने, 11वें मिनट में पूजा ने चौथा गोल किया। इसके बाद पांचवां गोल भतेरी ने, छठा गोल मोनू ने, सातवां गोल सीवी ने, आठवां गोल मुदिता, नौंवा गोल सीमा, 10वां गोल अमनदीप, 11वां गोल सिमरनजीत और 12वां गोल मुदिता ने किया। वहीं, जूनियर वर्ग में हिसार ने गुरुग्राम को 15-0 से हराया। हिसार की ओर से प्रीति ने 3, सावी के 2, प्रीति ने 3, सीमा ने 2, भतेरी ने 1, पूजा ने 1, मंजू ने 1 और पिंकी ने 2 गोल किए।
विज्ञापन

करनाल ने जींद को हराया
सीनियर वर्ग में दूसरा मैच करनाल व जींद के बीच खेला गया। इस मैच में करनाल ने जींद को 4-0 से हराया। करनाल की तरफ से पहला गोल पूजा ने 7वें मिनट में किया। 17 मिनट बाद ही सिमरन ने दूसरा, 55वें मिनट में पूजा ने तीसरा 58वें मिनट में पूजा ने ही चौथा गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में आज होंगे क्वार्टर फाइनल मैच
- सुबह 8 बजे : हिसार और करनाल
- सुबह 9.30 बजे : सोनीपत और पानीपत
- सुबह 11 बजे : कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद
- दोपहर 12.30 बजे : रोहतक और भिवानी
:::::::::::::::::::
सीनियर वर्ग के परिणाम
सिरसा और रोहतक
विजेता : 2-1 से रोहतक
रोहतक की ओर से चेतना व प्रियंका ने किया 1-1 गोल
सिरसा की ओर से राजबाला ने किया 1 गोल
यमुनानगर और भिवानी
विजेता: 5-0 से भिवानी
भिवानी की तरफ से रानी ने 2, इशिका ने 2 और तमन्ना ने 1 गोल किया
कुरुक्षेत्र और पंचकूला
पंचकूला की टीम नहीं आने पर कुरुक्षेत्र की टीम 5-0 से विजेता घोषित
फतेहाबाद और कैथल
कैथल की टीम नहीं आने पर फतेहाबाद की टीम 5-0 से विजेता घोषित
जूनियर वर्ग में मैच के परिणाम
फतेहाबाद और भिवानी
विजेता : 7-1 से भिवानी
भिवानी की ओर से शिक्षा ने 3, नीलम ने 2 और कोमल ने 2 गोल किए
फतेहाबाद की ओर से प्रियंका ने 1 गोल किया
कुरुक्षेत्र और पानीपत
पानीपत की टीम नहीं आने पर 5-0 से कुरुक्षेत्र की टीम विजेता घोषित
रोहतक और झज्जर
झज्जर की टीम नहीं आने पर 5-0 से रोहतक की टीम विजेता घोषित
सोनीपत और जींद
जींद की टीम नहीं आने पर 5-0 से सोनीपत की टीम विजेता घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed