फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's scientist prepare medicine for corona treatment

बड़े भाई को फोन कर सुधीर चांदना बोले- भाई आखिर मैने जंग जीत ली

Sun, 09 May 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hisar's scientist prepare medicine for corona treatment
हिसार। कोरोना को मात देने में हिसार का नाम भी जुड़ गया है। कोरोना को हराने के लिए बनी तीसरी वैक्सीन को विकसित करने वाले डीआरडीओ के चीफ साइंटिस्ट डॉ. सुधीर चांदना हिसार में जन्मे थे। हिसार में रहने वाले उनके बड़े भाई-भाभी जल्द ही उनको आशीर्वाद देने के लिए दिल्ली जाएंगे। अपने बड़े भाई विनित चांदना से बात करते हुए डॉ. सुधीर चांदना ने कहा कि भाई मैंने आखिर जंग जीत ली है, मतलब कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन बना ली है।
विज्ञापन

हिसार के सेक्टर 13 में रहने वाले विनित चांदना के छोटे भाई सुधीर चांदना ने दुनिया को बड़ा उपहार दिया है। कोरोना की तीसरी स्वदेशी वैक्सीन को विकसित करने वाले डॉ. सुधीर चांदना के बारे में उनके बड़े भाई विनित चांदना ने बताया कि वह शुरुआत से ही रिसर्च के क्षेत्र में जाना चाहते थे। विनित ने बताया कि वह एसबीआई से वीआरएस ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि सुधीर का जन्म हिसार में ही हुुुआ था। पिता जेडी चांदना जज होने के कारण उनका अलग-अलग शहरों में तबादला होता रहता था। इस कारण सुधीर की स्कूली व कॉलेज की पढ़ाई अलग अलग शहरों में हुई। अपना कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी की। एमएससी इन जेनेटिक्स वर्ष 1989-90 में हिसार के एचएयू से की थी। एमएससी करने के बाद उन्होंने डीआरडीओ में ज्वाइन कर लिया था। अपने सेवाकाल में वह यंग साइंटिस्ट का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। नौकरी करते हुए ही उन्होंने अपनी पीएचडी पूर की। उनका शुरुआत से ही रिसर्च में जाने का मन था। इस कारण उन्होंने डीआरडीओ को कॅरिअर के तौर पर चुना। उनमें काम करने की एक धुन है। जिस काम में लग जाएं उसको पूरा करके ही दम लेते हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हुई बात
विनित चांदना ने बताया कि दोनों भाई दोस्त की तरह रहते हैं। सुधीर दिल्ली में ही रहते हैं। बीचबीच में उनका हिसार आना होता है। शनिवार की सुबह ही उन्होंने फोन कर बताया था कि उनकी मेहनत सफल हो गई है। उनकी दवा को मंजूरी मिलने जा रही है। शाम को घोषणा के बाद बातचीत नहीं हो सकी है। उनका मैसेज आया है कि वापस कॉल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 2020 से लगे थे रिसर्च में
अमर उजाला से बातचीत में विनित चांदना ने बताया कि अप्रैल 2020 से सुधीर कोरोना की दवा पर काम कर रहे थे। रिसर्च के दौरान उनको कई बार मायूसी भी मिली। इसके बाद हम उनका हौसला बढ़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed