फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's first positive woman returned home after beating Corona in eight days

आठ दिन में कोरोना को मात देकर घर लौटी हिसार की पहली पॉजिटिव महिला

Mon, 06 Apr 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hisar's first positive woman returned home after beating Corona in eight days
72 - स्वास्थ्य कर्मियों पर फूल बरसाते पड़ोसी। - फोटो : Hisar
जिले की पहली कोरोना संक्रमित महिला (59) आठ दिन में कोविड-19 को मात देकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से सोमवार को घर लौट आई। पीड़ित महिला के इलाज के दौरान दो सैंपल भेजे गए, जो निगेटिव आए, जबकि उसके पति के दूसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ दंपती को उनके घर छोड़कर आई। घर पहुंचने पर दंपती और उन्हें छोड़ने आई टीम पर सेक्टर 16-17 के लोगों ने फूल बिखेरकर और तालियां बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

महिला 18 मार्च को अमेरिका से हिसार लौटी थी, बीमार होने पर 30 को पहुंची अस्पताल
महिला अपने पति के साथ बेटा-बहू से मिलकर अमेरिका से 17 मार्च को दिल्ली और 18 मार्च को हिसार स्थित घर लौटी थी। जब उसे खांसी-जुकाम की शिकायत हुई तो उसने 20 मार्च को अस्पताल में फोन से सूचना दी। तब विभाग ने उन्हें घर में क्वारंटीन कर दिया गया था। 30 मार्च को एंबुलेंस द्वारा महिला और उसके पति को अस्पताल ले जाया गया। जांच में महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया, जबकि उसके पति का निगेटिव आया था। उसके बाद महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया, जबकि उसके पति को गुजवि में क्वारंटीन किया गया था। विभाग के अधिकारियों ने दंपती को अब उनके घर में ही 28 दिन तक क्वारंटीन किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों ने तालियां बजाकर किया स्वागत
स्वास्थ्य विभाग की पिंक कलर की बस ने जैसे ही गली में प्रवेश किया तो कॉलोनी वासियों ने बालकनी में खड़े होकर तालियां बजाना शुरू कर दिया। जब तक दंपती अपने घर में नहीं घुसा, तब तक कॉलोनीवासी ताली बजाकर उनका स्वागत करते रहे। दंपती ने भी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ सहित सभी कॉलोनी वासियों का सहयोग के लिए हाथ जोड़कर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed