फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's daughter Simran selected in the merit list of the exam exams 2019

हिसार की बेटी सिमरन एफकेट एग्जाम 2019 की मेरिट लिस्ट में चयनित

Fri, 07 Aug 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hisar's daughter Simran selected in the merit list of the exam exams 2019
सिमरन लोहचब - फोटो : Hisar
एयरफोर्स द्वारा एफकेट एग्जाम 2019 की मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी हुई। इसमें कुल 60 सीटों में से 46 पर चयन हुए, जिनमें से नौ लड़कियां थीं। इन नौ लड़कियों में शहर के जवाहर नगर निवासी सिमरन भी हैं। पांच दिन तक चलने वाला एसएसबी इंटरव्यू देश में होने वाले सबसे कठिन टेस्ट में से एक माना जाता है। इसमें न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि मानसिक व शारीरिक तौर पर भी आपको परखा जाता है। सिमरन ने बताया कि उसके पिता पेशे से किसान व चंदन नगर में स्टील फैक्टरी चलाते हैं। मां गृहिणी हैं, दादा रूपचंद एक्स सर्विस मैन हैं। ताऊ का बेटा जितेंद्र लोहचब एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। सिमरन ने हरियाणा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय से बीएससी ग्रेजुएशन की है। खास बात यह है कि सिमरन हिसार में स्थित एनसीसी एयरविंग यूनिट की कैडेट रही हैं व यहीं पर रहते हुए उन्हें इस दिशा में जाने की प्रेरणा मिली। सिमरन 2018 में दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह एग्जाम पहली बार दिया था और पहली बार में ही उसका चयन हो गया। सिमरन ने अपनी पूरी पढ़ाई स्कॉलरशिप से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed