फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's boys and girls wrestling team selected for Khelo Haryana in Dabda today

खेलो हरियाणा के लिए हिसार की लड़के व लड़कियों की कुश्ती टीम का चयन डाबड़ा में आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hisar's boys and girls wrestling team selected for Khelo Haryana in Dabda today
हिसार। खेलो हरियाणा स्टेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिसार जिला कुश्ती टीम का चयन 20 नवंबर को चौधरी बजे सिंह कुश्ती अखाड़ा डाबड़ा में किया जाएगा। इस कुश्ती ट्रायल में 18 वर्ष के पहलवान ही भाग ले सकते हैं। यह जानकारी खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग में कार्यरत कुश्ती कोच विष्णुदास ने दी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले पहलवान की जन्म तिथि 1 जनवरी 2004 या इसके बाद की होनी चाहिए। सभी पहलवानों को अपना ऑरिजनल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, रेजिडेंशियल प्रूफ, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा उनकी एक-एक फोटो कापी भी साथ लेकर आनी होगी। वजन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होंगे। कुश्ती सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। खेलो हरियाणा राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए जिला की टीम का चयन इसी प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लड़कों के लिए फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन के 48 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 71 किलोग्राम, 80 किलोग्राम व 92 किलोग्राम में तथा लड़कियों के लिए यह चयन प्रक्रिया 43 किलोग्राम, 46 किलोग्राम, 49 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम व 65 किलोग्राम में करवाई जाएगी।
विज्ञापन

लड़के व लड़कियों की जिला वालीबाल चैंपियनशिप 22 को बांडाहेड़ी में
लड़के व लड़कियों के वर्ग की जिला वालीबाल चैंपियनशिप का आयोजन मुंढाल के पास सीडीएस स्कूल गांव बांडाहेड़ी में 22 नवंबर को किया
जाएगा। यह जानकारी जिला वालीबाल एसोसिएशन के महासचिव भूपेंद्र ढुल ने दी। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय इस सीनियर चैंपियनशिप में जिला की अनेक टीमें भाग लेगी। जिला वालीबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 नवंबर तक सोनीपत के गांव रेवड़ा में किया जाएगा। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड व 4 फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed