फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar resident will also train going through Katra

हिसार वासी भी ट्रेन के जरिए जा सकेंगे कटरा

Thu, 07 Aug 2014 11:40 PM IST
हिसार
हिसार Updated Thu, 07 Aug 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन

अब शहर वासी भी ट्रेन के जरिए कटरा जा सकेंगे। जल्द ही देश के अलग-अलग हिस्सों से छह ट्रेनें विशेष तौर पर कटरा के लिए चलाए जाने की योजना है। इनमें से एक ट्रेन हिसार से भी चलेगी। हालांकि यह ट्रेन कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। इनमें जो ट्रेन हिसार से जाएगी, उसका नाम अहमदाबाद-कटरा एक्सप्रेस है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी।

विज्ञापन

यह ट्रेन अहमदाबाद से चलकर वाया अलवर, जयपुर, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, सिरसा, बठिंडा, फिरोजपुर, अमृतसर, पठानकोट, जम्मू होते हुए कटरा पहुंचेगी। कटरा तक रेल यातायात शुरू होने के साथ शहर वासियों की तरफ से यह मांग उठनी शुरू हो गई थी कि यहां से भी कटरा के लिए ट्रेन सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन


इस ट्रेन के चलने से उन श्रद्धालुओं को काफी फायदा होगा, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। क्योंकि अभी तक शहर से कोई ऐसी ट्रेन नहीं जाती, जो सीधे कटरा पहुंचाती हो। इसके लिए या तो शहर वासियों को दिल्ली जैसे बड़े स्टेशन से सीधे कटरा तक जाने वाली ट्रेन पकड़नी पड़ती है या फिर जम्मू तक का रास्ता ट्रेन में और आगे कटरा तक रास्ता बस से तय करना पड़ता है। इससे यात्रा करने में काफी परेशानी होती है। समय और पैसे की भी बर्बादी होती है। मगर इस ट्रेन के चलने से लोगों को शहर से ही सीधे कटरा तक की ट्रेन मिल जाएगी। जम्मू से लेकर कटरा तक का रेल मार्ग इसी वर्ष बनकर तैयार हुआ है और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कुछ समय पहले ही इस रेल मार्ग का विधिवत उद्घाटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि जल्दी ही कटरा के लिए छह ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें कालका-कटरा एक्सप्रेस (बाय वीकली), बंाद्रा-कटरा प्रीमियम एक्सप्रेस, हावड़ा-कटरा प्रीमियम एक्सप्रेस, यशवंतपुर-कटरा प्रीमियम एक्सप्रेस, अहमदाबाद-कटरा एक्सप्रेस (वीकली) और कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस (वीकली) का नाम शामिल है। रेलवे राज्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में कटरा के लिए चार ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, पठानकोट-श्री माता वैष्णो देवी कटरा डीएमयू, जम्मू तवी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा डीएमयू व 74907/74908 जम्मू तवी-श्री माता वैष्णोे देवी कटरा डीएमयू शामिल हैं।


रेलवे राज्य मंत्री ने अभी हाल में राज्य सभा में कटरा के लिए चलाई जाने वाली इन ट्रेनों के बारे में जानकारी दी है। हालांकि अभी तक इन ट्रेनों का शेड्यूल घोषित नहीं किया गया है कि ये ट्रेनें कब से चलनी शुरू होंगी।
तरुण जैन, प्रवक्ता, उत्तर पश्चिमी रेलवे, जयपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed