फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Rajasthan number Car that crushed DSP Ratia Chandrapal recovered from village sabarwas

Hisar: डीएसपी को कुचलने वाली कार बरामद, राजस्थान नंबर की कार ने साइकिलिंग करते DSP को मारी थी टक्कर

Sun, 05 Mar 2023 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा/हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा/हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 01:31 PM IST
सार

रतिया में तैनात डीएसपी चंद्रपाल शनिवार शाम करीब 5 बजे फतेहाबाद से हिसार आ रहे थे। वह रोजाना की तरह अपनी रेसिंग साइकिल पर सवार थे। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से पहले पुल के पास पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Hisar: Rajasthan number Car that crushed DSP Ratia Chandrapal recovered from village sabarwas
डीएसपी चंद्रपाल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद से साइकिल चलाकर हिसार आ रहे डीएसपी रतिया चंद्रपाल की हादसे में शनिवार को मौत हो गई थी। रविवार को उनके शव का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। वहीं पुलिस ने देर रात उस कार को सबरवास गांव के पास से बरामद कर लिया, जिससे हादसा हुआ। कार राजस्थान नंबर की है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन


रतिया में तैनात डीएसपी चंद्रपाल शनिवार शाम करीब 5 बजे फतेहाबाद से हिसार आ रहे थे। वह रोजाना की तरह अपनी रेसिंग साइकिल पर सवार थे। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से पहले पुल के पास पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे चंद्रपाल साइकिल से उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर पर लगा साइकिलिंग हेलमेट भी खुलकर रोड की दूसरी ओर जा गिरा। उनके सिर में काफी चोट आई। उनकी साइकिल भी डिवाइडर पर अटक गई। राहगीरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रपाल मूल रूप से फतेहाबाद के गांव झालनिया के निवासी थे और फिलहाल परिवार के साथ हिसार के सेक्टर-16 में रह रहे थे। अग्रोहा थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। कार को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed