फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Police third degree torture on mother and daughter, victim said daughter drowned in water

Hisar: पुलिस का मां-बेटी पर थर्ड डिग्री टॉर्चर, पीड़िता बोली- 11 साल की बेटी को मां के सामने पानी में डुबोया

Tue, 20 Feb 2024 03:30 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 Feb 2024 03:30 PM IST
सार

हिसार में महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने मां-बेटी के साथ थर्ड डिग्री का प्रयोग किया। मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Hisar Police third degree torture on mother and daughter, victim said daughter drowned in water
हिसार लघु सचिवालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार सेक्टर 13 में महिला चिकित्सक के घर काम करने वाली प्रवासी नौकरानी को पुलिस ने बुरी तरह से टार्चर किया। नौकरानी की बेटी पर भी अत्याचार किए। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ थर्ड डिग्री का प्रयोग किया। उसकी 11 साल की नाबालिग बेटी के साथ भी अत्याचार किए। बेटी को गर्म पानी में मुंह डालकर उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक संगठनों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

विज्ञापन


विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। पिछले लंबे समय से हिसार में रहती है। यहां लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती है। हिसार के सेक्टर 13 में एक महिला चिकित्सक के घर भी काम करती है। महिला चिकित्सक के घर सोने की चोरी हो गई। पुलिस ने मुझ से दो तीन बार थाने में बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसने हर बार पुलिस का सहयोग किया। 18 फरवरी को सीआईए की टीम ने उसे उठा लिया। जंगल में ले जा कर उसे घेर लिया। उसके साथ काफी देर तक मारपीट की। बार बार पानी के डब में डुबोया करीब 40 से 45 मिनट तक इसी तरह से अत्याचार करते रहे। इसके बाद मेरी 11 साल की बेटी को भी पुलिस ने उठा लिया। उसे भी इसी तरह से पानी के डब में मुंह डुबोकर प्रताड़ित किया। बेटी के साथ मारपीट भी की। हमें बुरी हालत में छोड़ दिया। हमारे पड़ोसी सूखा सिंह ने सोमवार को नागरिक अस्पताल में अपना उपचार कराया।


पीड़िता का आरोप
पीड़िता ने बताया कि उसका पति अंधा है। घर में वही अकेली कमाने वाली है। उसकी तीन बेटियां तथा एक बेटा है। उसके पास कमाने का कोई अन्य तरीका नहीं है। वह मजदूरी कर छह लोगों का पेट भरती है। आज तक उसने कभी कोई अपराध नहीं किया।

लघु सचिवालय के बाहर नारेबाजी
जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष शकुंतला जाखड़ के नेतृत्व में महिलाएं प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंची। महिलाओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग की। बाद में महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल अधिकारियों से मिला। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने जांच का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed