फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar police reached Rajasthan in search of Satish accused in the case of changing the chassis number of vehicles

वाहनों का चेसिस नंबर बदलने के मामले में आरोपी सतीश की तलाश में राजस्थान पहुंची हिसार पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hisar police reached Rajasthan in search of Satish accused in the case of changing the chassis number of vehicles
हिसार। पुरानी ऑटो मार्केट में हादसे में क्षतिग्रस्त लग्जरी कारों के चेसिस नंबर काटकर चोरी की गाड़ियों पर लगाने के मामले का खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की इस कार्रवाई के बाद सामने आया कि आरोपी चार दिन पहले कैथल में पकड़े गए गिरोह से जुड़े हैं। पकड़े गए आरोपी सलीम को पुलिस ने रविवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, मामले में अन्य आरोपी सतीश की गिरफ्तारी के लिए शहर थाना पुलिस राजस्थान के चुरू जिले के रामपुरा बेरी में दबिश देने पहुंची। हालांकि आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शनिवार को हिसार की पुरानी ऑटो मार्केट स्थित एक दुकान में छामा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक युवक को क्षतिग्रस्त कार का चेसिस नंबर चोरी की कार पर लगाते पड़ता था। सूत्रों के अनुसार शनिवार को कार्रवाई के दौरान हिसार सहित कैथल, सिरसा, पंचकूला की पुलिस गाड़ियों में सवार होकर ऑटो मार्केट की खाक छानती रही। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि पुलिस इसी गिरोह के सदस्यों को ढूंढ रही थी या अलग मामला था। वहीं कैथल पुलिस का यहां मौजूद होना इसी बात की तरफ संदेह कर रहा है कि कैथल में पकड़े गए गिरोह के सदस्य यहां भी हो सकते हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस यहां आई।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि इस मामले के तार कैथल में पकड़े गए गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। कैथल में हाल ही में एक ऐसा ही गिरोह पकड़ा गया था जो देहरादून, दिल्ली, नोएडा से गाड़ियां चोरी कर हिसार व देहरादून में गैराज चलाता है। गिरोह हिसार में पकड़े गए दुकानदार की तरह गाड़ियों के चेसिस नंबर बदलने का काम करता है। पकड़े गए इस गिरोह में हिसार के आजाद नगर निवासी विशाल कुमार और लक्ष्मी विहार कॉलोनी निवासी संदीप कुमार शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सलीम को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सलीम के साथी सतीश की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में अन्य खुलासे होंगे। - एसआई सत्यवान, जांच अधिकारी, शहर थाना, हिसार

वाहन चालक केतू गिरोह में शामिल है हांसी का युवक
एंटी ऑटो थेफ्ट टीम व नोएडा के सेक्टर-58 थाने की संयुक्त टीम ने रविवार को अंतरराज्यीय लग्जरी चार पहिया/टैंपर वाहन चोर नागालैंड के बहुचर्चित (केतू गैंग) के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इनके कब्जे से 17 लग्जरी कार, 4 मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हांसी के गांव सिंघवा खास, हाल पता भिवानी के गांव दिनोद निवासी अजमेर सिंह, महम निवासी अमित और भिवानी के गांव मुंढाल निवासी संदीप के रूप में हुई है। आरोपियों को एनआईबी चौकी के सामने सेक्टर-62 नोएडा से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से निशानदेही के बाद 17 लग्जरी कार, 1 ड्राई कंप्लीट अल्फावेट, 1 ड्राई न्यूमरिक 0 से 9 तक, 1 हथोड़ी व टूल किट, 1 डायरी, दिल्ली पुलिस मार्का फाइल, आरटीओ से संबंधित दस्तावेज, एक मोहर, मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, नोएडा सहित हरियाणा के कई थानों में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed