फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar police brought the accused of cheating of 3.19 lakh from Bhopal on production warrant

3.19 लाख की ठगी के आरोपी को भोपाल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई हिसार पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hisar police brought the accused of cheating of 3.19 lakh from Bhopal on production warrant
हिसार। मोबाइल फोन में एप डाउनलोड करवाकर 3 लाख 19 रुपये की ठगी के मामले में शहर थाना पुलिस भोपाल जेल से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने आरोपी झारखंड के पलामू निवासी अनूप कुमार चौबे को 6 दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में लोहा मंडल निवासी रवि बंसल की शिकायत पर 13 फरवरी को शहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रवि बंसल ने बताया था कि उसने अपने परिवार सहित उदयपुर घूमने के लिए एप के माध्यम से 40 हजार रुपये में ऑनलाइन होटल बुक किया था। पेमेंट क्रेडिट कार्ड से अदा की थी। उसके पास 40 हजार रुपये कटने का कोई संदेश नहीं आया। उसके बाद पुख्ता करने के लिए ऑनलाइन साइट पर दिए गए नंबर पर कॉल की। इस पर सामने से बात करने वाले शख्स ने कहा कि आपकी राशि लौटा दी जाएगी। इसके बाद खाते में 10 हजार रुपये आ गए। इसके बाद आरोपी ने एक एप डाउनलोड करने को कहा। जब उसने एप डाउनलोड किया तो खाते से 3 लाख 19 हजार रुपये कट गए। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed