फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar police arrested two accused in assault and kidnapping attempt on Dr. Ravindra Gupta

Hisar: रविंद्रा अस्पताल के बाहर बिरयानी की रेहड़ी लगाने वाले ने दिया था वारदात को अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 12:58 PM IST
सार

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया था। डॉ. रविंद्र गुप्ता ने अपहरण के प्रयास के आरोप लगाए हैं उस एंगल से भी पुलिस अपनी छानबीन करेगी।

विज्ञापन
Hisar police arrested two accused in assault and kidnapping attempt on Dr. Ravindra Gupta
जानकारी देते पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के वरिष्ठ डॉक्टर रविंद्र गुप्ता से मारपीट तथा अपहरण प्रयास में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि रविंद्रा अस्पताल के पास बिरयानी की रेहड़ी लगाने वाले लोकेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया था। डॉ. रविंद्र गुप्ता ने अपहरण के प्रयास के आरोप लगाए हैं उस एंगल से भी पुलिस अपनी छानबीन करेगी। पकड़े गए लोकेश तथा उसके साथी जितेंद्र को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और वारदात में शामिल तीसरे आरोपी संकित का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन


यह था मामला
गौरतलब है कि पुलिस को दी गई शिकायत में मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी डॉ. रविंद्र गुप्ता ने बताया था कि सोमवार सुबह छह बजे घर की मेन डोल बैल बजी। बैल की आवाज सुनकर पत्नी नीलम मुख्य दरवाजे पर गई लेकिन, वहां पर कोई नहीं मिला। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके आठ मिनट बाद दोबारा से डोर बैल बजी। इस बार मैं दरवाजे पर गया और दरवाजा खोला, इसी दौरान दो युवकों ने पीछे से मुझे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। आरोप है कि युवकों ने मेरे अपहरण का प्रयास किया। मैंने शोर मचाया तो हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। बुधवार को आईएमए का प्रतिनिधिमंडल एसपी लोकेंद्र सिंह से भी मिला था। एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस की कार्रवाई से नाखुश आईएमए गुरुवार को हड़ताल करते हुए ओपीडी सेवाएं बंद रखी थी। आज भी ओपीडी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed