फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar police arrested key maker in case of theft of gold and diamonds from bank locker

Hisar: बैंक लॉकर से चाबी बनाने वाले कारीगर ने ही चोरी किया था 70 तोले सोना, आठवीं फेल है आरोपी

Sat, 11 Feb 2023 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 01:15 PM IST
सार

डीएसपी ने बताया कि कृष्ण सोनी को बैंककर्मी लॉकर की चाबी बनवाने के लिए बुलाते हैं। बैंक में लॉकर ठीक करने पहुंचे कृष्ण सोनी को बैंक कर्मियों ने 15 से 10 लॉकर की चाबियां थमा दी थी। वह अलग अलग लॉकर में चाबी लगाकर चैक करता रहा।

विज्ञापन
Hisar police arrested key maker in case of theft of gold and diamonds from bank locker
हिसार पुलिस की तरफ से पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में रेलवे रोड स्थित बैंक लॉकर से 70 तोले सोना तथा डायमंड के तीन सेट चोरी होने के मामले में पुलिस ने चाबी बनाने वाले कारीगर को गिरफ्तार किया है। लॉकर की चाबी बनाने वाले आठवीं फेल कृष्ण सोनी ने सोना और डायमंड सेट चोरी किए थे। कृष्ण सोनी शराब के नशे का आदी है। 
विज्ञापन

  
30 दिसंबर 2022 को मुल्तानी चौक निवासी आशा रानी ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर नंबर 318 में 70 तोले सोना, तीन डायमंड सेट रखे थे। जब वह गहने निकालने पहुंची तो लॉकर से चोरी मिले। आशा रानी ने बताया कि 10 नवंबर को उन्होंने आखिरी बार लॉकर चैक किया तब पूरा सामान सुरक्षित था। 
विज्ञापन


डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्ण सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि कृष्ण सोनी को बैंककर्मी लॉकर की चाबी बनवाने के लिए बुलाते हैं। बैंक में लॉकर ठीक करने पहुंचे कृष्ण सोनी को बैंक कर्मियों ने 15 से 10 लॉकर की चाबियां थमा दी थी। वह अलग अलग लॉकर में चाबी लगाकर चैक करता रहा। लॉकर नंबर 318 में चाबी लग गई तो वह सोना व डायमंड चोरी कर ले गया। डीएसपी ने बताया कि कृष्ण सोनी बिना शराब पिए काम नहीं करता। वह आठवीं फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed