फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar no. one in state in corona death cases

प्रदेश में कोरोना से सबसे अधिक मौत हिसार में

Tue, 11 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hisar no. one in state in corona death cases
सुरेंद्र दलाल
विज्ञापन

हिसार। प्रदेश में कोरोना से सबसे अधिक मौत हिसार जिले में हुई हैं। हिसार जिले में कोरोना से अब तक कुल 619 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर पिछले वर्ष मई की बात करें तो उस समय यह आंकड़ा शून्य पर था। पिछले साल जून महीने में केवल 6 लोगों की मौत हुई थी। इस बार जून के पहले ही 172 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश के तीन जिलों में कोरोना से सबसे अधिक मौत हो रही हैं। जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार में सबसे आगे हैं। गुरुग्राम में अब तक कुल 599 लोगों की मौत हो चुकी है। फरीदाबाद में 584 मौत हुई हैं। हिसार में अब तक 619 लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले एक साल में कोरोना से मौत की बात की जाए तो सबसे अधिक मौतें नवंबर 2020 में हुई थीं। जिसमें 167 लोगों की जान गई थी। इसके बाद कोरोना के केस के साथ-साथ मौत का ग्राफ भी नीचे आ गया था। जनवरी 2021 में कोरोना से मौत का आंकड़ा 4 तक सिमट गया था। इस साल फरवरी मार्च में भी यह दहाई के आंकड़े से नीचे रहा। अप्रैल 2021 यह दोबारा से 112 तक पहुंच गया। मौत का यह आंकड़ा काफी डराने वाला है। ग्रामीण एरिया में काफी लोगों की संदिग्ध हालत में मौतें हो रही हैं। जिसमें बुखार के बाद होने वाली मौतों को संदिग्ध हालत में मौत की श्रेणी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

हिसार में अब तक मिले संक्रमित
महीना वर्ष मौत जिले में कुल मौत
मई 2020 0 0
जून 2020 6 6
जुलाई 2020 4 10
अगस्त 2020 4 14
सितंबर 2020 49 63
अक्तूबर 2020 7 70
नवंबर 2020 167 237
दिसंबर 2020 82 319
जनवरी 2021 04 323
फरवरी 2021 03 326
मार्च 2021 09 335
अप्रैल 2021 112 447
10 मई तक 2021 172 619
रिकवरी रेट 22 प्रतिशत गिरा
अप्रैल में जिले में 12108 संक्रमित मिले। अगर औसत बात करें तो रोजाना 400 से अधिक केस आए। पिछले वर्ष कोरोना का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत था। इस बार अप्रैल महीने में यह 75 प्रतिशत तक आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 26177 की ही वैक्सीन की दूसरी डोज
जिले में वैक्सीन की बात करें तो 1 लाख 86 हजार 738 डोज दी जा चुकी है। 1 लाख 60 हजार 561 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। 26177 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले चुके है। इनमें 60 वर्ष से अधिक के 73 हजार 86, 45 से 60 वर्ष के 62 हजार 283, 12 हजार 920 हेल्थकेयर वर्कर्स, 5 हजार 46 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 7226 लोगों ने पहली डोज ली है।
बाहर से आ रहे लोग इलाज के लिए
हिसार जिले में कुछ बाहर के लोग भी उपचार कराने आते हैं। ऐसे लोग हिसार में अपने किसी रिश्तेदार का पता लिखा देते हैं। ऐसे में इन लोगों जिले के आंकड़ों में गिन लिया जाता है।

- डॉ. रत्ना भारती, सिविल सर्जन, हिसार।
ऑक्सीजन और बेड की उपलब्धता कम
हिसार के अस्पतालों में ऑक्सीजन व बेड की उपलब्धता कम होने के कारण मरीज दम तोड़ रहे हैं। अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ने की बजाय कम हो रही है। ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण अस्पतालों में मरीज भर्ती नहीं हो पा रहे। होम आइसोलेशन के काफी मरीज मौत के मुंह में जा रहे हैं। मेरे पास रोजाना 50 से 60 कॉल बेड के लिए आ रहे हैं।
- रमेश पूनिया, जीव वैज्ञानिक, नागरिक अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed