फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news

Hisar News: शहर में अप्रैल से सीएनजी मिलेगी , पाइप लाइन काम अंतिम चरण में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
hisar news
हिसार। सीएनजी वाहन चालकों को वर्ष 2023 में राहत भरी खबर मिलने वाली है। इस साल शहर में छह सीएनजी पंप खुलेंगे। हरियाणा सिटी गैस (एचसीजी) की ओर से सीएनजी पाइप लाइन डालने का काम अंतिम चरण में चल रहा है, जो जनवरी माह में पूरा हो जाएगा। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) की हिसार-झज्जर-झाड़सा पाइप लाइन मार्च के अंत तक बिछने के आसार हैं। अगर सब तय समय पर हुआ तो अप्रैल माह से शहर के अंदर सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

हिसार शहर में फिलहाल सीएनजी उपलब्ध नहीं है। दिल्ली रोड पर विद्या देवी जिंदल स्कूल के पास व रामायण टोल प्लाजा के पास उपलब्ध है। वाहन चालकों को सीएनजी के लिए शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। वहां भी वाहनों की लंबी लाइन लगती हैं। ऐसे में शहरवासी सीएनजी लेने के बजाय अपने वाहन को पेट्रोल पर ही चलाते हैं।
विज्ञापन

गेल के कारण देरी...
हरियाणा सिटी गैस कंपनी की ओर से शहर के अंदर सीएनजी पाइप लाइन डालने का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड गुरुग्राम के झाड़सा से झज्जर होते हुए हिसार तक सीएनजी की पाइप लाइन डाल रही है। यह काम दिसंबर 2022 तक पूरा होना था। किसानों के विरोध के चलते गेल तय समय पर अपना काम पूरा नहीं का सकी। अब यह काम मार्च 2023 तक पूरा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनजी के फायदे : सीएनजी एक कंप्रेस्ड नेचुरल गैस है। इसका सबसे बड़ा फायदा इसका सस्ता होना है। यह दूसरे ईंधन जैसे पेट्रोल, डीजल की तुलना में सस्ता है। सीएनजी से मिलने वाला माइलेज पेट्रोल व डीजल की तुलना में अधिक होता है। इससे कार्बन उत्सर्जन न के बराबर होता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम होता है।
अप्रैल तक छह सीएनजी स्टेशन शहर में खोले जाने प्रस्तावित हैं। इसके बाद अगले पांच साल में 50 से 55 सीएनजी स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने आवेदन मांगे हुए हैं। करीब 60 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं।

अगर सभी तय समय के अनुसार हुआ तो हम अप्रैल 2023 में हिसार शहर में पाइप लाइन वाली सीएनजी उपलब्ध करा देंगे। पूरे शहर में पाइप लाइन का नेटवर्क पूरा हो चुका है। गेल की लाइन पूरा होते ही काम शुरु कर देंगे। लाइन आने के बाद सीएनजी के दाम भी एनसीआर के आसपास हो जाएंगे। - राहुल चौपड़ा, प्रतिनिधि , एचसीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed