फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news

82 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए काम जल्द होगा पूरा - बिजली मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
hisar news
हिसार। ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति करने के लिए नए सब-स्टेशनों का निर्माण एवं सब-स्टेशनों की क्षमता में बढ़ोतरी करने का कार्य प्रगति पर है। 82 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

गांव सदलपुर में 33 केवी सब-स्टेशन तथा गांव भोजराज में 132 केवी सब-स्टेशन का निर्माण करवाया गया है। गांव स्याहड़वा, आर्य नगर, खरड़ अलीपुर तथा नंगथला में स्थित 33 केवी सब-स्टेशनों की क्षमता में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंत तक शहर में 33 केवी सब-स्टेशन सेक्टर 9-11, हवाई अड्डा तथा लुवास में बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

वे जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है जिसमें राजधानी चंडीगढ़ को लेकर पंजाब सरकार को उचित जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत जिले के 109 गांवों में बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। योजना के तहत 82 गांवों में कार्य प्रगति पर है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा क्रिन्यावित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधायक जोगी राम सिहाग, विनोद भयाना, पूर्व मंत्री प्रो. छत्तरपाल, उपायुक्त डॉ. प्रिंयका सोनी, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, निगम के अध्यक्ष अभियंता एस.एस. राय, कार्यकारी अभियंता बिजेन्द्र लांबा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed