फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HISAR NEWS

सातरोड़ परीक्षा केंद्र रदद्,7 दूसरे की जगह पेपर देते मिले, दो केंद्र अधीक्षक सहित तीन रिलीव, 28 यूएमसी बनाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
HISAR NEWS
मंगाली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एचबीएसई चेयरमैन डॉ. ? - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं के अंग्रेजी के पेपर में नकल की जांच के लिए बोर्ड चेयरमैन ने नलवा, मंगाली, बालसमंद, लाड़वा, सातरोड़ के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सातरोड़ परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया गया है। दो केंद्र सुपरवाइजरों तथा सातरोड़ के एक शिक्षक को रिलीव किया गया है। महाराजा अग्रसेन स्कूल में 7 विद्यार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया।
विज्ञापन

सातरोड़ परीक्षा केंद्र में तैनात शिक्षक खुद एक ही परीक्षार्थी को पेपर करवाता हुआ पकड़ा गया। जिस पर बोर्ड चेयरमैन ने इस परीक्षा केंद्र को रद्द कर पटेल नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिफ्ट कर दिया। उड़नदस्ता टीमों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 28 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। जिनकी मौके पर यूएमसी बनाई गई। सातरोड़ गांव के परीक्षा केंद्र में नकल करवा रहे एक शिक्षक को रिलीव किया गया। मतलोडा गांव के परीक्षा केंद्र की सुपरवाइजर को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर रिलीव कर दिया गया। 28 यूएमसी में से सबसे ज्यादा स्पेशल चेयरमैन स्क्वायड फ्लाइंग ने 12 यूएमसी बनाई है। जिले के 128 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें करीब 20 हजार विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी है।
विज्ञापन

हिसार में 5 परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण किया। लाडवा व नलवा गांव के परीक्षा केंद्रों पर भारी लापरवाही नजर आई। इन परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 का उल्लघंन हुआ है। इन केंद्रों पर पुलिस कर्मचारी ही तैनात नहीं थे। इस बारे में एसपी को शिकायत लिखेंगे व उनके खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। सातरोड़ परीक्षा केंद्र में शिक्षक खुद पेपर करवाता मिला, जिसे रिलीव कर दिया है। इस केंद्र पर बाहरी डिस्टर्बेंस ज्यादा थी इसलिए परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी
एक ही स्कूल में 7 फर्जी परीक्षार्थी मिले
चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया अनाज मंडी स्थित अग्रसेन स्कूल के परीक्षा केंद्र में 7 मुन्ना भाई को पकड़ा है। ये सभी दूसरे परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। इन सबके खिलाफ बोर्ड के नियमानुसार कार्रवाई की गई है। केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
किस उड़नदस्ता ने कितने बनाए यूएमसी
- चेयरमैन स्पेशल स्क्वायड ने 4 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 12 यूएमसी बनाए।
- वाइस चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 4 यूएमसी बनाए।
- बोर्ड सचिव स्पेशल फ्लाइंग स्क्वायड ने 4 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 2 यूएमसी बनाए
- बोर्ड सचिव स्पेशल फ्लाइंग स्क्वायड ने मतलोडा परीक्षा केंद्र की सुपरवाइजर सुनीता को रिलीव किया।
- चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने हांसी में 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 3 यूएमसी बनाए।
- एसडीएम फ्लाइंग बरवाला ने 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 5 यूएमसी बनाए।
- डीसी फ्लाइंग ने 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया व 2 यूमएसी बनाए।
- बोर्ड चेयरमैन ने एक सेंटर रद्द किया व 8 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा।
एडमिट कार्ड के बार कोड व फोटो मिलान से पकड़े फर्जी परीक्षार्थी
- एचबीएसई बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने नलवा के परीक्षा केन्द्र पर एक प्रतिरूपण का केस भी पकड़ा। एडमिट कार्ड पर फोटो का मिलान करने पर पाया गया कि असली परीक्षार्थी के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था। इन दोनों परीक्षार्थियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही नकल के अन्य मामले में मॉर्डन पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर के खिलाफ कार्रवाई करने बारे आदेश दिए गए।
बालसंमद की सुपरवाइजर रिलीव
- प्रश्न पत्र उड़नदस्ता हिसार ने बालसंमद-4 के परीक्षा केन्द्र पर कार्यरत पर्यवेक्षक शिक्षिका सीमा को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया है।

सेंटर सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर फर्जी परीक्षार्थी पर केस दर्ज
- राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नलवा में दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो परीक्षार्थियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सेंटर सुपरिंटेंडेंट सुरेश कुमार ने कहा कि है कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में एचबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं आयोजित करवाई जा रही हैं। सोमवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का पेपर थे। केन्द्र के कमरा नंबर 11 में बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह निरीक्षण करने आए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड चेक किए तो उनको एक परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड की डिटेल का मिलान नहीं हुआ। सेंटर सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस ने असल परीक्षार्थी व उसकी जगह परीक्षा दे रहे फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed