फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news

सीएम विंडो की शिकायतों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा : मलिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
hisar news
हिसार- पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सदस्यों की बैठक करते लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष मनदीप मल? - फोटो : Hisar
हिसार। हिसार लोकसभा निगरानी समिति की समीक्षा बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में हुई। इसमें जिले की सभी 9 विधानसभा के सभी एमिनेंट पर्सन ने भाग लिया। बैठक में सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों के निपटान के बारे में सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

कुछ एमिनेंट पर्सन ने निगरानी समिति अध्यक्ष से कहा कि कुछ अधिकारी सीएम विंडो की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सीएम विंडो की शिकायतों के समाधान करने में कोई अधिकारी सहयोग नहीं करेगा तो उनके खिलाफ मुख्यमंत्री को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम विंडो में शुरू की है, तब से लाखों लोगों को घर बैठे उनकी शिकायतों का समाधान मिला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका विकास समान विकास करके एवं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर हरियाणा का देशभर में नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में हिसार से रामचंद्र गुप्ता, परवीन जैन, प्रह्लाद सैनी, हांसी से राजीव शर्मा, बलवंत नंबरदार, प्रदीप गर्ग, गुरविंदर सिंह, नारनौद से बलबीर सिहाग, रोशन शर्मा, नलवा से कपूर सिंह, अनिल मल्हान, सुशील कौशिक, सोमबीर श्योराण, आदमपुर से पवन जैन, घनश्याम शर्मा, राजेश राहड़, बरवाला से सुभाष कोहाड़, परवीन सैनी, रामअवतार धारीवाल, उकलाना से रामफल नैन, दिलदार पूनिया, मोहन लाल व उचाना से परवीन श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed