फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news, hindi news, block samiti, election, hisar

चारों ब्लॉक समितियों की मीटिंग रद

Wed, 09 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 09 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
hisar news, hindi news, block samiti, election, hisar
चारो ब्लॉक समितियों की मीटिंग रद्द - फोटो : bureau

अधिकारी इंतजार करते रहे और ब्लॉक समिति सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। कोरम पूरा न होने पर चारों ब्लॉक समिति के चुनाव स्थगित कर दिए गए। हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, अग्रोहा व आदमपुर ब्लॉक समिति चुनाव के लिए अब दूसरी बैठक का इंतजार रहेगा।

विज्ञापन


ब्लॉक समिति के चुनाव में रविवार की कहानी मंगलवार को भी दोहराई गई। हिसार के चारों ब्लॉक में किसी में भी कोरम पूरा नहीं हो सका। हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, अग्रोहा ब्लॉक समिति में तो एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। आदमपुर ब्लॉक समिति में कुछ सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन


दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण बैठक नहीं हो सकी। जिला पंचायत विकास अधिकारी की ओर से राज्य चुनाव आयोग को मीटिंग रद्द होने की जानकारी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला परिषद व 9 ब्लॉक समितियों में से किसी में भी चुनाव नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डीसी की ओर से जिला परिषद व ब्लॉक समितियों की दूसरी मीटिंग की तारीख तय की जाएगी। इसमें साधारण बहुमत आधे से एक ज्यादा होने पर मीटिंग शुरू हो जाएगी। अब अगली मीटिंग में चुनाव के बाद मीटिंग की कार्यवाही भी होगी।

हिसार फर्स्ट : दो विधायक आए, 30 में से कोई पार्षद नहीं पहुंचा
हिसार फर्स्ट ब्लॉक समिति की मीटिंग सुबह 11 बजे बीडीपीओ के कार्यालय में शुरू हुई। चुनाव अधिकारी एसडीएम अशोक बंसल सदस्यों का इंतजार करते रहे। यहां 30 सदस्यों में कोई सदस्य मीटिंग में हिस्सा लेने नहीं पहुंचा। 11 बजकर 57 मिनट पर नलवा विधायक रणबीर गंगवा तथा बरवाला विधायक वेद नारंग पहुंचे। तीन मिनट तक इंतजार करने के बाद ठीक 12 बजे बैठक को कोरम पूरा न होने पर रद्द कर दिया गया।

हिसार सेकेंड : मीटिंग हाल से दूर पार्क में गप्प लड़ाते रहे सदस्य
हिसार सेकेंड ब्लॉक समिति के लिए शाम चार बजे लघु सचिवालय स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में मीटिंग शुरू हुई। ब्लॉक समिति के करीब दर्जन भर से अधिक सदस्य मधुबन पार्क में बैठे रहे। ब्लॉक समिति के यह सदस्य पांच बजे तक यहां गप्पें लड़ाते रहे। पांच बजे मीटिंग रद्द होने के बाद गोविंद पैलेस में खाना खाकर अपने घरों की ओर रवाना हो गए। 30 सदस्यों वाली इस ब्लॉक समिति में रविंद्र रॉकी तथा हंसराज बैनीवाल चेयरमैन के दावेदार थे।

आदमपुर : 3 का इंतजार करते रहे 13 सदस्य
आदमपुर ब्लॉक समिति का चुनाव कराने के नियुक्त सीटीएम सरजीत नैन मीटिंग के लिए पहुंचे। सुबह 11 बजे मीटिंग शुरू कराई। यहां ब्लॉक समिति के कुल 24 सदस्य में से केवल 13 पहुंचे। कोरम पूरा करने के लिए 16 सदस्य चाहिए थे। एक घंटे का तय समय बीतने पर कोरम पूरा नहीं हुआ तो सीटीएम ने बैठक को रद्द कर दिया। आदमपुर ब्लॉक समिति में चेयरपर्सन की सीट महिला के लिए रिजर्व है। यहां अंजू खिचड़, सावित्री भादू चेयरपर्सन की दावेदार थीं।

अग्रोहा : मीटिंग हॉल की बजाए व्हाटस एप पर चैट करते रहे
अग्रोहा ब्लॉक समिति का चुनाव कराने के लिए अधिकारी सुबह 11 बजे बीडीपीओ ऑफिस में ईवीएम लेकर बैठ गए थे। अधिकारी इंतजार करते रहे लेकिन कोई पार्षद, विधायक मीटिंग हॉल तक नहीं पहुंचा। भूमिगत हुए पार्षद मोबाइल व्हाटस एप ग्रुप से चैट करते रहे।


घड़ी में 12 बजते ही अधिकारियों ने बैठक रद्द होने का एलान कर दिया। कुल 20 सदस्यों वाली इस ब्लॉक समिति में 9 महिला सदस्य हैं। ब्लॉक समिति का चेयरपर्सन का पद महिला के लिए आरक्षित है। सरिता देवी और गीता चेयरपर्सन पद के लिए दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed