{"_id":"6486db338b3fb512a201769d","slug":"hisar-municipal-corporation-employees-on-strike-cleaning-system-affected-in-city-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार नगर निगम कर्मचारी हड़ताल पर: शहर में नहीं हुई सफाई, दो दिनों में शहर में एकत्रित हुआ 150 टन कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार नगर निगम कर्मचारी हड़ताल पर: शहर में नहीं हुई सफाई, दो दिनों में शहर में एकत्रित हुआ 150 टन कचरा
Mon, 12 Jun 2023 02:15 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:15 PM IST
सार
नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के बैनर तले सोमवार सुबह सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी की और धरना दिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन की 11 मई को निगम प्रशासन के साथ बैठक हुई थी।
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। इस कारण से आज शहर में सफाई नहीं हो सकी। क्योंकि कल रविवार था तो दो दिनों से ही शहर में ना तो सड़कों पर झाड़ू लग रही है और ना ही घरों से कचरे का उठान हो रहा है। 2 दिनों में शहर में डेड 100 टन कचरा एकत्रित हो चुका है। हड़ताल जारी रखने को लेकर यूनियन शाम को बैठक कर आगामी फैसला लेगी।
विज्ञापन
हड़ताल जारी रखने को लेकर यूनियन शाम को बैठक कर करेगी फैसला
नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के बैनर तले सोमवार सुबह सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी की और धरना दिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन की 11 मई को निगम प्रशासन के साथ बैठक हुई थी। बैठक में सहमति बनी थी कि कर्मचारियों की मांगों को 10 जून तक पूरा कर दिया जाएगा। मगर आज तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इस अवसर पर यूनियन प्रधान राजेश बागड़ी, बिशन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह कर्मचारियों की मुख्य मांगें
- पे रोल के कर्मचारियों को पक्का करना।
- समान काम समान वेतन लागू करना।
- कर्मचारियों के लिए हाजिरी शेड बना कर देना।
- सभी कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लॉट देना।
- सभी दरोगा और सफाई कर्मचारियों को तेल साबुन देना।