फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Launching work of RCC box started for underpass construction, 13 trains will be affected

Hisar: अंडरपास निर्माण को लेकर आरसीसी बॉक्स की लांचिंग का काम शुरू, 13 रेलगाड़ियां रहेंगी प्रभावित

Sun, 13 Aug 2023 02:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 02:12 PM IST
सार

सूर्य नगर में एक रेलवे ओवरब्रिज और दो अंडरपास बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए दो अलग-अलग एजेंसियों को ठेका दिया गया है।

विज्ञापन
Hisar: Launching work of RCC box started for underpass construction, 13 trains will be affected
अंडरपास निर्माण कार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार के सूर्य नगर में निर्माणाधीन अंडरपास के लिए आज आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग की जा रही है। इस कार्य के लिए रेलवे से 9 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के कारण हिसार रेवाड़ी रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली करीब 13 रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी। इस दौरान करीब 14 आरसीसी ब्लॉक को रखा जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह करीब 11:00 बजे काम शुरू हुआ। दोपहर 1:30 बजे तक खुदाई कार्य करके आरसीसी की स्लैब को रखने का काम शुरू कर दिया गया। लैब को रखने के बाद इनके ऊपर आरसीसी बॉक्स को रखा जाएगा। शेड्यूल के हिसाब से यह कार्य शाम शाम 7 बजे तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


सूर्य नगर में एक रेलवे ओवरब्रिज और दो अंडरपास बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए दो अलग-अलग एजेंसियों को ठेका दिया गया है। एक एजेंसी की तरफ से अपना कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। यह एजेंसी अपने बचे हुए काम को दूसरी एजेंसी का काम पूरा होने के बाद शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि डेट लाइन के अनुसार इस पूरे प्रोजेक्ट को अक्तूबर माह तक पूरा किया जाना है। मगर काम की गति को देखते हुए यह प्रोजेक्ट निर्धारित अवधि में पूरा होने की संभावना नहीं दिख रही है। जिस गति से काम चल रहा है उस हिसाब से यह प्रोजेक्ट अगले साल में बनकर ही तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed