फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Hindi News, anchor, Hisar

शहर को कलरफुल और सुंदर बनाने के लिए डीसी ने दिए आदेश

Tue, 10 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 10 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
शहर की दीवार और पुल हरियाणवी संस्कृति में रंगे नजर आएंगे। शहर को सुंदर बनाने के लिए नए डीसी ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने शहर को कलरफुल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आरओबी और सरकारी दीवारों पर कलाकृतियां उकेरी जाएं। सुंदर पेंट से हरियाणवी संस्कृति की कलाकृतियां ऐसी उकेरी जाएं, जिससे आम लोगों को प्रेरणा मिल सके। साथ ही मुख्य चौक-चौराहों को भी कलरफुल बनाया जाएगा। फव्वारे इत्यादि भी चालू किए जाएंगे।
विज्ञापन


नहीं लिखें जाएंगे कोई पॉलिटिकल स्लोगन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि किसी दीवार या पुल, चौक पर कलाकृतियां बनाते सम कोई पॉलिटिकल पार्टी का स्लोगन नहीं लिखा जाना चाहिए, ताकि जनता को गलत फीडबैक न जाए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास शहर को सुंदर बनाने का होना चाहिए, न कि किसी पॉलिटिकल पार्टी का प्रचार करना।
विज्ञापन


प्रथम चरण में ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टैंड की दीवार निगम अधिकारियों का कहना है कि प्रथम चरण में रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन को जाने वाली दीवारों पर पेंटिंग का काम शुरू हो सकता है। हालांकि इसके लिए फिलहाल डीसी साहब ने सुझाव मांगे हैं, कोई अच्छे स्लोगन भी मांगे गए हैं। प्रथम चरण में जहां-जहां कलाकृतियां होंगी, वह क्षेत्र बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आरओबी होगा। ....... आम लोग भी दे सकते हैं अच्छे सुझाव नगर निगम में आम लोग भी सुंदर पेंटिंग या स्लोगन के लिए सुझाव दे सकते हैं। ध्यान यह रहे कि बस किसी पॉलिटिकल पार्टी से संबंधित कोई स्लोगन या पेंटिंग न हो। निगम आम लोगों के सुझावों को भी कलाकृतियों व स्लोगन के रूप में पेंट करवा सकता है। वर्जन डीसी साहब के साथ हुई मीटिंग में यह निर्देश मिले थे। हमें सरकारी दीवार और पुलों पर कलाकृतियां, स्लोगन, पेंटिंग करवानी हैं। साहब ने अच्छे स्लोगन व पेंटिंग के लिए सुझाव भी मांगे हैं। -रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed