{"_id":"592b1c244f1c1bf114bdb079","slug":"hisar-half-city-sunday-rund-due-to-hvpn-emergency-maintainence","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचवीपीएन की इमरजेंसी मेंटीनेंस ने आधे शहर का संडे किया खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचवीपीएन की इमरजेंसी मेंटीनेंस ने आधे शहर का संडे किया खराब
amarujala/Hisar
Updated Mon, 29 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से बरवाला रोड पर 132 केवी की लाइन पर इमरजेंसी मेंटीनेंस कार्य के चलते रविवार को शहर के आधे हिस्से को करीब 9 घंटे बिजली कटौती सहनी पड़ी। बिजली निगम की इस कटौती ने लाखों लोगों का संडे का मजा खराब कर दिया। लोग बिजली निगम में फोन करते रहे लेकिन जानकारी नहीं मिली।
जीजेयू के सामने स्थित बीड पावर स्टेशन की ओर से रविवार का दिन मेंटीनेंस के काम के लिए चुना गया था। जिसमें बरवाला रोड की ओर से आने वाली 132 केवी की लाइनों को ठीक करना था। लटकी हुई तारों को टाइट करना तथा पुराने तारों को बदलने के काम के लिए निगम की ओर से 9 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद करने का फैसला लिया गया था। बिजली निगम की ओर से इस बारे में सूचना नहीं दी गई। जिस कारण लोगों को दिन भर परेशानी सहनी पड़ी। जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे ही बिजली गुल हो गई थी। लोगों ने बिजली निगम से जानकारी हासिल करने के लिए फोन लगाए ।निगम की ओर से उन्हें जानकारी नहीं मिल सकी। निगम की ओर से हाल ही में जारी किए गए दोनों नंबर से किसी तरह की मदद नहीं मिली। दोपहर के समय लोगों को सबसे अधिक परेशानी रही।
11 केवी के 15 फीडर रहे बंद
बीड सब स्टेशन बंद होने के कारण 33 केवी के तीन सब स्टेशन तथा 11 केवी क्षमता के 15 फीडर बंद रहे। पुराने शहर के अधिकतर एरिया को इन फीडर के जरिए ही बिजली आपूर्ति होती है। सेक्टर 14, जीजेयू तथा डीसीएम मिल के 33 केवी के फीडर बंद रहे।
विज्ञापन
यहां रही दिक्कत
जीजेयू कैंपस, पड़ाव चौक, मिलगेट एरिया, अनाज मंडी एरिया, सेक्टर 14, हाऊसिंग बोर्ड ,सुंदर नगर, बस अडडा , तलाकी गेट, ऋषिनगर, न्यू ऋषिगनर, जहाजपुल , राजगुुरु मार्केट एरिया, नई सब्जी मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, महाबीर कालोनी, शांति नगर, तलाकी गेट, पारिजात चौक, ठंडी सडक एरिया,सैनियान मोहल्ला, बडवाली ढाणी, संत नगर, डोगरान मोहल्ला।
कुछ इमरजेंसी मेंटीनेंस का काम आने के कारण सूचना नहीं दी जा सकी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से यह काम कराया गया था। लोगों को सूचना न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
- डीएल हंसू, अधीक्षक अभियंता , डीएचबीवीएन , हिसार।