फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar DEO Pradeep Narwal suspended 4 days before retirement, case related to bribe of three lakhs

Hisar News: सेवानिवृत्ति से 4 दिन पहले हिसार के डीईओ प्रदीप नरवाल निलंबित, तीन लाख की रिश्वत से जुड़ा मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hisar DEO Pradeep Narwal suspended 4 days before retirement, case related to bribe of three lakhs
हिसार। हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंंह नरवाल को सेवानिवृत्ति से चार दिन पहले निलंबित कर दिया गया है। वीरवार को जारी किए गए पत्र में निलंबन का कारण नहीं बताया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि सातरोड के एक निजी स्कूल संचालक से मान्यता देने के नाम पर तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में डीईओ को निलंबित किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल ने निलंबन का पत्र जारी किया है। 20 मार्च 2025 को शिक्षा निदेशालय ने डीईओ प्रदीप नरवाल को सेवानिवृत्ति के लिए क्लीनचिट दी थी।
विज्ञापन

सातरोड के एक निजी स्कूल संचालक ने बताया कि हिसार के डीईओ ने पत्र के माध्यम से उन्हें 25 जून 2024 को उनके स्कूल में मान्यता से संबंधित विजिट करने की सूचना दी। आला अधिकारी अपनी टीम के साथ एक दिन पहले 24 जून को ही स्कूल में पहुंच गए। मानकों का निरीक्षण शुरू कर दिया, जिसमें उन्होंने कई खामियां गिनाकर मान्यता देने से इन्कार कर दिया था। 25 जून को विजिट करने की बात पत्र में अंकित कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी।
विज्ञापन

निजी स्कूल के संचालक ने बताया कि इस बारे में उन्होंने डीईओ कार्यालय जाकर ऑब्जेक्शन का कारण पूछा, तो डीईओ ने बताने से साफ इन्कार कर दिया। 12 अक्तूबर 2024 को दूसरी बार हिसार के डीईओ प्रदीप सिंह नरवाल अपनी टीम के साथ उनके स्कूल में पहुंचे। उन्होंने फिर से मानकों की जांच की। इसके बाद आला अधिकारी ने फिर से खामियां गिनाकर उन्हें मान्यता देने से साफ इन्कार कर दिया। निजी स्कूल के संचालक का आरोप है कि उसी शाम को हिसार डीईओ कार्यालय की ओर से फोन पर उनसे मान्यता देने के नाम पर 3 लाख रुपये की मांग की गई, जिसे देने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में तीन दिन पहले मुख्यालय सहित सीएम को शिकायत भेज दी। निजी स्कूल संचालक आरएसएस से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा के डीईओ को सौंपी हिसार की कमान
शिक्षा निदेशालय ने सिरसा के डीईओ वेद सिंह को हिसार जिला शिक्षा अधिकारी का चार्ज थमाया है। वे कार्यकारी डीईओ के तौर पर हिसार की कमान संभालेंगे और मुख्यालय रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed