{"_id":"6192ae421b5905738d4ee1fa","slug":"hisar-buttons-on-clothes-sold-in-america-italy-japan-australia-germany-hisar-news-hsr616957893","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका, इटली, जापान, आस्ट्रेलिया, जर्मनी में बिकने वाले कपड़ों पर हिसार के बटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका, इटली, जापान, आस्ट्रेलिया, जर्मनी में बिकने वाले कपड़ों पर हिसार के बटन
विज्ञापन
जिंदल पॉली कंपनी में मशीन द्वारा बटन बनाता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Hisar
पिंकू यादव
हिसार। हिसार में बनने वाले बटन विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इन बटन की डिमांड अमेरिका, हांगकांग, मलेशिया, इटली, चीन, जापान, बांग्लादेश, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी सहित कई अन्य देशों में है। यहां बनने वाले कई वैरायटी के बटन विदेशों में बिकने वाले कपड़ों का लुक बढ़ा रहे हैं। हिसार से हर साल करीब 40 करोड़ के बटन का विदेशों के साथ कारोबार हो रहा है।
हम बात कर रहे हैं शहर के सातरोड़ के नजदीक से इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित जिंदल पॉली कंपनी के बटन की। कंपनी के प्रोडक्शन विभाग के जीएम राजेंद्र ने बताया कि जिंदल पॉली कंपनी के बने बटन की डिमांड विदेशों में बहुत अधिक है। विदेशी कपड़ों के अलग-अलग ब्रांड में भी उनकी कंपनी से बने बटन लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि 85 प्रतिशत बटन तो डायरेक्ट एक्सपोर्ट किए जाते हैं। हिसार में उनकी कंपनी एकमात्र कंपनी है जो बटन बनाने का काम करती है। उन्होंने बताया की उनकी कंपनी हर महीने 20 लाख बटन की प्रोडक्शन करती है। इसमें अलग-अलग वैरायटी के बटन रहते हैं। कपड़ों के डिजाइन के अनुसार अलग-अलग बटन बनाए जाते हैं। कंपनी में मेटल, कॉपर, स्टेनलेस स्टील, पॉलिस्टर के बटन और एल्यूमिनियम की नेल तैयार की जाती है। (संवाद)
इको फ्रेंडली बटन भी किए जाते हैं तैयार
बटनों की विभिन्न वैरायटी के साथ-साथ यहां इको फ्रेंडली बटन भी तैयार किए जाते हैं। इनमें कोकोनट, लकड़ी, नेचुरल मेटल के बटन शामिल हैं। इनमें लेजर के जरिये कंपनी का नाम अंकित किया जाता है। बटनों की अलग-अलग वैरायटी तैयार करने में लगभग 5 से 7 दिन का समय लग जाता है। हिसार में बनने वाले बटन को विदेशों में करीब 90 कंपनियां खरीदती हैं।
विज्ञापन
फिलहाल बटन बनाने का काम सुचारु रूप से चल रहा है। वर्ष 2020 से कोरोना काल की शुरुआत से कारोबार में काफी गिरावट आई थी। दूसरी लहर में भी धंधा काफी हद तक प्रभावित हुआ। अब धीरे-धीरे मार्केट में सुधार हो रहा है। अब 85 प्रतिशत तक कार्य रिकवर हो चुका है। महंगाई के कारण कच्चे माल में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। - राजेंद्र, महाप्रबंधक उत्पादन, जिंदल पोली बटन
40 करोड़ का कारोबार
हिसार से हर साल करीब 40 करोड़ रुपये का बटन का निर्यात होता है। इसमें बांग्लादेश, यूएसए, वियतनाम, इंडोनेशिया, श्रीलंका, हांगकांग, चीन के साथ सबसे अधिक कारोबार होता है। जीएपी, टोमी हिलफिगर, एचएनजी सहित अन्य ब्रांडेड कंपनियों को बटन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बटन का डिजाइन कंपनी तय करती है।