फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar beat Kurukshetra 2-1 in state senior hockey competition

स्टेट सीनियर हॉकी प्रतियोगिता: हिसार ने कुरुक्षेत्र को 2-1 से, भिवानी ने पानीपत को 3-1 से हराकर जीता मैच

Fri, 25 Mar 2022 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 12:34 AM IST
सार

हिसार टीम के खिलाड़ी रोहित यादव को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
Hisar beat Kurukshetra 2-1 in state senior hockey competition
डाबड़ा में चल रही हॉकी प्रतियोगिता में मैच खेलते हुए जींद और करनाल की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में जारी 37वीं हरियाणा स्टेट सीनियर पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान पांच मैच हुए। गुरुवार को रोहतक और पलवल के बीच हुए पहले मैच में रोहतक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9-1 से एकतरफा जीत हासिल की। रोहतक टीम की ओर से अंकित ने 3, रोहित ने 2, सागर ने 2 और कृष्ण ने 2 गोल कर टीम को जीत दिलाई।  

विज्ञापन

 

दूसरा मैच यमुनानगर और झज्जर के बीच खेला गया। इस मैच में झज्जर ने यमुनानगर को 2-1 से हराया। झज्जर की ओर से 50वें मिनट में पहला गोल सूरज सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। वहीं तुरंत पलटवार करते हुए 51वें मिनट में यमुनानगर के खिलाड़ी नवजोत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया।

विज्ञापन

 

उसके बाद 53वें मिनट में झज्जर टीम की तरफ से खेल रहे वासुदेव ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में संदीप गंगवा, मनोज टॉक, सेवानिवृत्त डीईओ देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र डाबड़ा पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मैच जींद व करनाल के बीच खेला गया। जींद की टीम ने एकतरफा मुकाबले में करनाल को 4-0 से पराजित कर दिया। जींद की ओर से पहला गोल पांचवें मिनट में अंकित ने, 21वें मिनट में मुखराम ने दूसरा, 28वें मिनट में कामन इसां ने तीसरा और 46वें मिनट में अमित चहल ने एक गोल किया।


 

पानीपत और भिवानी के बीच हुए चौथे मैच में भिवानी ने 3-1 से जीत हासिल की। हिसार ने कुरुक्षेत्र को 2-1 से हराया। हिसार टीम के खिलाड़ी रोहित यादव को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। 

आज इनके बीच होगा क्वार्टर फाइनल मैच 

  • सुबह 9 बजे: रोहतक और झज्जर
  • सुबह 11 बजे: सोनीपत और भिवानी 
  • शाम 4 बजे: हिसार और चरखीदादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed