फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Bar Association elections announced, voting on June 12

Hisar News: हिसार बार एसोसिएशन चुनाव का एलान, मतदान 12 जून को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hisar Bar Association elections announced, voting on June 12
हिसार। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 12 जून को कराने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव अधिकारी दलीप जाखड़ की अध्यक्षता में चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिवक्ता राजबीर सिंह पायल, रतन सिंह पानू, राम सिंह सोढ़ी, मीनू शर्मा, कमल गुप्ता, अनुराग भारद्वाज एवं हिमांशु आर्य खोवाल आदि सहायक चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 12 जून को आयोजित होंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 26 और 27 मई निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 27 मई को होगी जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 मई है। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष के कुल पांच पदों के लिए होंगे। प्रधान पद के लिए 10 वर्ष, उपप्रधान और सचिव पद के लिए 5 वर्ष, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। कोषाध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एडहॉक कमेटी ने पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और जिला न्यायपालिका को भेजे पत्र में कहा था कि चुनाव करवाने संबंधी कोई अधिकृत निर्णय कमेटी ने नहीं लिया है। कमेटी का आरोप है कि 22 मई की बैठक का एजेंडा केवल ड्राफ्ट संविधान पर चर्चा था जबकि चुनाव प्रक्रिया की घोषणा बाद में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed