फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Airport scam should be investigated by sitting judge said MP Jayaprakash

मैं इस्तीफा दे दूंगा: भाजपा पर भड़के सांसद जयप्रकाश, हिसार एयरपोर्ट को लेकर कई सवाल, पीएम पर भी साधा निशाना

Mon, 31 Mar 2025 12:54 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:54 PM IST
सार

हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश हिसार एयरपोर्ट को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे। सांसद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट निर्माण में घोटाले का आरोप लगाते हुए इसकी जांच करवाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Hisar Airport scam should be investigated by sitting judge said MP Jayaprakash
हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के सांसद जयप्रकाश ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो भाजपा हिसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर वोट मांगती है। इस बार भी उन्होंने एयरपोर्ट के नाम पर वोट मांगे। मैंने यह कहा था कि भाजपा के नेता हिसार एयरपोर्ट के नाम झूठ बोल रहे हैं। अगर यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, वरना भाजपा नेताओं व सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए। सांसद जयप्रकाश सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


सीटिंग जज से करवाई जाए जांच
उन्होंने कहा कि मैं यही बात दोहराता हूं कि अगर आज तक भी यह एयरपोर्ट इंटरनेशनल है तो मैं तो इस्तीफा देने को तैयार हूं। भाजपा सरकार बेर को अंगूर कहते आए हैं कि अब वह नहीं बच पाएंगे। मैं उनके झूठ को उजागर करता रहूंगा। डीजीसीए का जो फैसला आया है, उसने सरकार व तत्कालीन सिविल एविशन मंत्री व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर मंत्री पर आरोप लगाए हैं कि यह 180 करोड़ रुपये का घोटाला है। जो बात हम कहते थे, वह सही निकली। इसकी जांच किसी सीटिंग जज से करवाई जाए, जो यह बीएंडआर का घोटाला है। 
विज्ञापन




हिसार डोमेस्टिक एयरपोर्ट भी नहीं
सांसद ने कहा कि ये लोग जनता की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं। कल को कोई जीव जंतु हवाई पट्टी पर आ जाए तो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। भाजपा सरकार लूट व भ्रष्ट सरकार है, जो आज सही साबित हुई है। यह सिर्फ इंटरनेशनल ही नहीं, डोमेस्टिक एयरपोर्ट भी नहीं है। यहां न तो नाइट लैंडिंग की सुविधा है। प्रधानमंत्री यहां आएंगे, उनसे पूछ लेना कि यहां नाइट लैंडिंग है क्या। अगर यहां सब कुछ कंप्लीट था तो हरियाणा सरकार ने बजट में 530 करोड़ रुपये का प्रावधान क्यों रखा। भाजपा सरकार ने हरियाणा का अपमान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रनवे को ठीक से बनाना चाहिए था
डीजीसीए टेक्नीकल के लोग ये कहे कि हम बीएंडआर को बाहर करेंगे। इन्होंने बिना स्पेशिफिकेशन से रनवे बनाया है। कम से कम रनवे को ठीक बनाना चाहिए था। पहले तो जहाज का जुगाड़ नहीं था। अब अगर बैठ  कर आएंगे तो यह डर रहेगा कि कहीं ये पलट न जाए। ये इन्होंने क्या ड्रामा किया था। बिल्ली बोरे से बाहर निकल कर आ गई। भाजपा की झूठ सामने आ गई कि यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं है। मैं डॉ. कमल गुप्ता व अन्य नेताओं ये यह कहना चाहता हूं कि उनका नैतिक दायित्व बनता है कि वह लोगों से माफी मांगे, क्योंकि आपने इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर वोट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed