{"_id":"570ffb724f1c1b673b4a7025","slug":"hindi-story-water-problem-khnauri-head-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासी खुद ढूंढे विकल्प, अभी तीन दिन और नहीं मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासी खुद ढूंढे विकल्प, अभी तीन दिन और नहीं मिलेगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार।
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
पानीसमस्या
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 15 दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे शहरवासियों को अभी तीन चार दिन और परेशानी झेलनी पड़ेेगी। नियमित पानी की सप्लाई होने में सप्ताह भर का समय भी लग सकता है। इसलिए शहरवासी पानी की बचत कर खुद ही विकल्प तलाश लें। जनस्वास्थ्य विभाग ने जब तक नहर में पानी न आए सप्लाई को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं।
इतना ही नहीं पिछले 48 घंटों से तो शहर में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई है। महाबीर कॉलोनी जलघर में पानी साफ करने के लिए लगाया गया पंप ही खराब हो गया है। हालांकि विभाग रातों रात इसे ठीक करवाकर दोबारा चालू करने का दावा कर रहा है, मगर शुक्रवार को भी पानी की सप्लाई दोपहर तक होने की संभावना है। नहरों में पानी पहुंचने के बाद भी जलघर के वाटर टैंक भरने में समय लगेगा। यानी रेगुलर सप्लाई तो 20 अप्रैल के बाद ही हो पाएगी।
एक समय हो दी जा रही है सप्लाई
शहर से होकर गुजरने वाली नहरों में पिछले 15 दिनों से पानी सूखा हुआ है। नहरी विभाग के जेई सुनील कुमार का कहना है कि पंजाब से आने वाली नहर में 16 अप्रैल को पानी छोड़ा जाएगा। जो करीब 80 किलोमीटर की दूरी तय कर हिसार की नहरों में पहुंचेगा। इसमें डेढ़ से दो दिन का समय लग जाएगा। उधर जनस्वास्थ्य विभाग वाटर टैंक में पानी सूख जाने से शहर में एक टाइम की पानी सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन
पुराने शहर में दो दिन में एक बार सप्लाई
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महाबीर कॉलोनी जलघर से पुराने शहर में होने वाली पानी की सप्लाई दो दिन में एक बार की जा रही है। यह शेड्यूल 10 अप्रैल से लागू है। उधर नए शहर यानी कैमरी रोड जलघर से होने वाली पानी की सप्लाई दिन में एक टाइम की की जा रही है।
दैनिक कार्यों में आ रही बाधा
महावीर कॉलोनी निवासी महिला नत्थी, कमला, पूनम, कांता, कविता, रीना, संतोष, कृष्णा ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों से पानी की कमी की वजह से दैनिक कार्यों में बाधा आ रही है। कपड़े धोना, नहाने सहित दिनचर्या की दैनिक जरूरत पानी की कमी की वजह से पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खरीदकर पानी पी रहे हैं लोग
पानी के टैंकर सप्लाई करने वालों ने किल्लत के दौरान दाम बढ़ा दिये हैं। आम दिनों में जहां पांच हजार लीटर पानी का टैंकर 350 से 500 रुपये में सप्लाई किया जा रहा था। अब इसकी कीमत 600 से 800 रुपये के बीच कर दी गई है। शहर के लोग मीठे पानी के लिए रुपये खर्च कर वाटर टैंकर मंगवा रहे हैं।
16 अप्रैल को नहर में हैड से पानी छोड़ा जाएगा। दो से तीन दिन में पानी की सप्लाई रेगुलर हो जाएगी। पंप भी देर रात को ठीक हो गया है। शुक्रवार को एक टाइम पानी जरूर सप्लाई किया जाएगा।

- सुनील जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, हिसार