फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, jaat reservation, Hisar

आंदोलन नहीं आरक्षण को देंगे तरजीह

Thu, 17 Mar 2016 11:57 PM IST
Hisar
Hisar Updated Thu, 17 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
hindi story, jaat reservation, Hisar
आरक्षण - फोटो : Bureau
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा है कि हमें सरकार की बात भी सुननी चाहिए। साथ ही अपना पक्ष भी रखना चाहिए। अगर आरक्षण बिल में जल्दबाजी की गई तो पिछले बिल जैसा ही हाल होगा।
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद वीरवार को जाट धर्मशाला में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार की तरफ से मिले न्योते पर समिति ने निर्णय लिया है कि समिति का 90-100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बातचीत में शामिल होगा। बातचीत में आरक्षण संबंधी बिल के प्रारूप पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


समिति की तरफ से सरकार को सुझाव दिए जाएंगे। उन्होंने फिर दोहराया कि जाटों को बैकवर्ड में आरक्षण चाहिए। सरकार से 14 मार्च को ज्ञापन के जरिए की गई 7 मांगों पर भी जानकारी लेंगे। 21 मार्च को दिल्ली के नांगलोई स्थित जाट धर्मशाला में बैठक होगी। उक्त बैठक में तीन राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। हरियाणा से प्रत्येक जिले के प्रतिनिधि भी होंगे। सहमति नहीं बनी तो 48 से 72 घंटे के अल्टीमेटम पर आंदोलन शुरू कर देंगे। हमारी प्राथमिकता मुद्दे का समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सरकार जाटों को सही तरीके से आरक्षण दे देती है तो आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी। पिछले आंदोलन के दौरान हुई आगजनी, तोड़फोड़ की घटनाओं के बारे में मलिक ने कहा कि कुछ लोगों ने राजनीतिक रोटियां सेंकी। जिस हिसाब से खुलासे हो रहे हैं उसमें सत्तारूढ़ और विपक्ष के नेता भी शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता सूबे सिंह ढाका ने की। इस दौरान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अशोक लाकड़ा, प्रदेश प्रवक्ता रामभगत मलिक, जिलाध्यक्ष कृष्ण किरमारा, मूलचंद दहिया, दलीप सहारण, झाबर सिंह, रणजीत, विनोद झोरड़, चंद्रभान काजला, सुरेश पानू सहित अन्य जाट नेता उपस्थित थे।

17 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त
जाट आरक्षण आंदोलन के धरने को लेकर जिलाधीश डॉ. चंद्रशेखर खरे ने हिसार में 17 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक व निजी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सभी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त रहेंगे। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रेल मार्ग अवरुद्ध न होने के लिए काम करेंगे। हिसार, हांसी व बरवाला के एसडीएम को संबंधित क्षेत्र का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। तहसीलदार आदमपुर को रेलवे लाइन पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

यह ड्यूटी मैजिस्ट्रेट निभाएंगे ड्यूटी
स्थान    ड्यूटी मैजिस्ट्रेट    मोबाइल नंबर    पुलिस अधिकारी    मोबाइल नंबर
हिसार    तहसीलदार    8684984445    डीएसपी भगवान दास    8814011302
हिसार    नायब तहसीलदार    9416434722    डीएसपी जयपाल सिंह    8814011304
बरवाला    तहसीलदार बरवाला    9466092845    डीएसपी राजबीर सिंह    8814011352
हांसी    तहसीलदार नारनौंद    9050659436    डीएसपी संदीप कुमार    8814011305
मय्यड़-रामायण    बीडीपीओ हिसार फर्स्ट    9416296845    डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा    8814011303
हांसी    बीडीपीओ हांसी द्वितीय    9416231949    डीएसपी जितेंद्र सिंह    8814011301
हिसार    तहसीलदार सिविल डिफेंस    9416164458    डीएसपी परमजीत समोता    8814011800
शहर हिसार    तहसीलदार सिविल डिफेंस    9416164458    थाना प्रबंधक    8814011306
सिविल लाइन    तहसीलदार सिविल डिफेंस    9416164458    थाना प्रबंधक    8814011307
सदर हिसार    बीडीपीओ हिसार द्वितीय    9416090603    थाना प्रबंधक    8814011308
शहर हांसी    नायब तहसीलदार हांसी    9416359308    थाना प्रबंधक    8014011309
सदर हांसी    बीडीपीओ हांसी प्रथम    9812720529    थाना प्रबंधक हांसी    8814011310
नारनौंद    बीडीपीओ नारनौंद    9991155533    थाना प्रबंधक    8014011311
बरवाला    बीडीपीओ बरवाला    9996251203    थाना प्रबंधक    8014011312
उकलाना    ना. तहसीलदार उकलाना    9729369700    थाना प्रबंधक    8014011313
बरवाला    बीडीपीओ अग्रोहा    9416490951    थाना प्रबंधक    8014011314
आदमपुर    ना. तहसीलदार बालसमंद    9466330458    थाना प्रबंधक    8814011315

खुफिया विभाग ने की रिकॉर्डिंग
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर पुलिस का खुफिया विभाग सक्रिय रहा। इस विभाग के करीब 7 से 8 सदस्य आरक्षण समिति की मीटिंग में शामिल हुए। मीटिंग की पूरी रिकॉर्डिंग की। अपने आला अधिकारियों को लाइव अपडेट दिए। मीटिंग खत्म होते ही व्हाटस एप के जरिए रिकॉर्डिंग भेजी। मीडिया से बातचीत की वीडियो क्लिप भी तुरंत प्रभाव से अधिकारियों को भेजी गई।

विभागों में नहीं हुए काम
आरक्षण आंदोलन को लेकर मीटिंग के चलते प्रशासनिक कार्य भी बाधित रहे। डीसी, एसपी, सीटीएम कार्यालय में रुटीन के काम नहीं हो सके। अधिकारी आंदोलन को लेकर चल रही मीटिंग को लेकर व्यस्त रहे। जरूरी फाइलों को अधिकारियों ने देर शाम निपटाया।

आशंकाओं में गुजरा दिन
आरक्षण आंदोलन की आहट को लेकर दिनभर अफवाहों का दौर भी रहा। लोग सड़क जाम होने, रोडवेज सेवा बंद होने, इंटरनेट सेवा बंद होने, रेल सेवा बाधित होने को लेकर आशंकित रहे। लोग मीडिया के अलावा पुलिस से भी जानकारी लेते दिखे।


ऑफिस स्टाफ भी अलर्ट पर रखा

आंदोलन को लेकर इस बार किसी तरह की चूक न हो इसके लिए लघु सचिवालय पर आरएएफ, पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। एसपी कार्यालय में ऑफिस स्टाफ के कर्मचारियों को भी हेलमेट, सेफ्टी गार्ड, लाठी के साथ अलर्ट पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed