फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, captan Abhmanyu, chairman election, Hisar

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में होगा जिप चेयरमैन चुनाव

Fri, 15 Apr 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार।
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार। Updated Fri, 15 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
hindi story, captan Abhmanyu, chairman election, Hisar
चुनाव - फोटो : desk
जिला परिषद चेयरमैन का चुनाव शुक्रवार दोपहर एक बजे होगा। मोरनी हिल्स में भ्रमण कर रहे पार्षद सीधे जिला परिषद हॉल पहुंचेंगे। प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में जिला परिषद चेयरमैन का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा समर्थित पार्षद एक साथ जिला परिषद कार्यालय पहुंचेंगे। चुनाव प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में होगा। वित्तमंत्री भी पार्षदों के साथ ही हिसार पहुंचेंगे। भाजपा ने चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के लिए रणनीति तय कर ली है। नाम को लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया गया। नामांकन करने के समय ही नाम का एलान किया जाएगा। जिसमें पहले चेयरमैन का नाम बताया जाएगा। इसके बाद वाइस चेयरमैन के नाम की घोषणा होगी। भाजपा समर्थित पार्षद वीरवार को मोरनी हिल्स में भ्रमण पर रहे। सुबह वहां से हिसार के लिए रवाना होंगे। कैप्टन अभिमन्यु के तीन खास सिपहसालार इन पार्षदों के साथ हैं। दूसरी ओर निर्दलीय गुट के सदस्य वीरवार को भी एकजुट रहे। इन लोगों ने दावा किया कि हम 11 सदस्य पहले से ही हिसार में थे। हमारे दो साथी मोरनी से वापस लौट आए हैं। हमारी रणनीति अब तक पूरी तरह से कारगर रही है।
विज्ञापन


एमपी, एमएलए वेट एंड वॉच पॉलिसी पर
जिला परिषद चेयरमैन चुनाव की 6 मार्च को बुलाई गई मीटिंग में सांसद दुष्यंत चौटाला, इनेलो विधायक रणबीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक पहुंचे थे। इस बार इनेलो एमपी, एमएलए वेट एंड वॉच पर हैं। अगर निर्दलीय गुट के चेेयरमैन या वाइस चेयरमैन जीतने की संभावना दिखी तो यह लोग आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम 21 से 23 वोट के साथ बनाएंगे चेयरमैन
शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप मलिक ने दावा करते हुए कहा कि हम 21 से 23 वोट लेकर चेयरमैन बनाएंगे। वाइस चेयरमैन भी भाजपा ही बनाएगी। हमारे पास दो तिहाई बहुमत है। शुक्रवार को चुनाव में यह साबित भी हो जाएगा।

ब्रह्मदेव चेयरमैन का नाम सबसे आगे
चेयरमैन पद को लेकर ब्रह्मदेव का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। भाजपा की ओर से चेयरमैन के लिए अरुणदत्त शर्मा, कृष्ण सरसाना, सुदेश गुराना तथा मीना शर्मा भी दौड़ में हैं। वाइस चेयरमैन के लिए मीना शर्मा का नाम सबसे आगे लिया जा रहा है।

छुट्टी के दिन भी खुले कार्यालय
वीरवार को जिला परिषद चेयरमैन चुनाव के लिए वीरवार को अवकाश के बावजूद कार्यालय खुले रहे। जिला परिषद कार्यालय तथा जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय ने चुनाव की तैयारी कराई। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे चुनाव अधिकारी होंगे। डीडीपीओ नरेश पंकज सहायक निर्वाचन अधिकारी के तौर पर नियुक्त किए गए हैं।

दो मास्टर ट्रेनर नियुक्त
मतदान कराने के लिए चार ईवीएम को चेक कर तैयार किया गया है। ईवीएम पर सही तरह से काम करने के लिए दो मास्टर ट्रेनर की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव के ईवीएम को सील कर वापस ट्रेजरी में जमा कराया जाएगा।

शास्त्री वर्णमाला के हिसाब से बताएंगे नाम
जिला परिषद चेयरमैन चुनाव में प्रत्याशियों के हिंदी की वर्णमाला के अनुसार नाम ईवीएम के बैलेट पेपर में रखे जाएंगे। शिक्षा विभाग से एक शास्त्री को बुलाया गया है। शास्त्री की ओर से क्रम अनुसार नाम तय किए जाएंगे।


महिला पार्षदों के पति रहेंगे बाहर

जिला परिषद के चुनाव में 12 महिलाएं जिला पार्षद बनी हैं। चुनाव के समय महिला के पति या पुत्र को मीटिंग हॉल में जाने की अनुमति नहीं होगी। मीटिंग के लिए एमपी दुष्यंत चौटाला के अलावा सभी एमएलए को भी पत्र भेजा गया है। एमपी, एमएलए मीटिंग में हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed