फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, BDPO, gram uday se bharat uday, Hisar

बीडीपीओ हर रोज देंगे ग्राम सभा मीटिंग की रिपोर्ट

Fri, 15 Apr 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार।
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार। Updated Fri, 15 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
hindi story, BDPO, gram uday se bharat uday, Hisar
बीडीपीओ - फोटो : ब्यूरो
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में खंड विकास पंचायत अधिकारियों को हर रोज रिपोर्ट भेजनी होगी। इसमें 13 अलग-अलग बिंदुओं पर ब्योरा देना होगा। अधिकारी 14 से 24 तक के बीच अवकाश के दिनों में भी गांव में जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार लोगों को योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जिले के सभी 308 गांवों के लिए शेडयूल तय किया गया है। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में हर गांव में ग्राम सभाएं कराना अनिवार्य है। इसके लिए गांव के सरपंच, ग्राम सचिव के अलावा एक उच्च अधिकारी को नियुक्त किया गया है। अधिकारी पूरे कार्यक्रम का निरीक्षण करने के बाद इसकी रिपोर्ट भेजेंगे। सभी खंड विकास पंचायत अधिकारी अपने एरिया के गांवों की रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन


बीडीपीओ रोजाना 13 बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर इसे ई-मेल या विशेष वाहक से भेजेंगे। यह रिपोर्ट रोजाना शाम तीन बजे तक भेजना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद इन रिपोर्ट को जिला स्तर पर संकलन पर रोजाना चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सवालों पर देंगे जवाब
ग्राम सभा का नाम, बैठक का स्थान, बैठक में किस-किस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में कितने ग्रामीणों की भागीदारी रही। विशेष ग्रामसभा के लिए मुनादी कराई या नहीं। ग्राम पंचायत विकास योजना बारे में लोगों को जानकारी दी या नहीं। प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड नाटक, खेलकूद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता कराई या नहीं।

गांव के सभी परिवारों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे या नहीं। सरपंच, ग्राम सचिव ने कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई या नहीं। 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को ग्राम सभाओं में सुनाने के लिए टीवी, रेडियो, प्रोजेक्टर की व्यवस्था तय की या नहीं। विशेष बैठक के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक बैठक में उपस्थित रहे या नहीं। किस-किस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मीटिंग में गैर हाजिर रहे।


14 अप्रैल को कहां-कहां कराई मीटिंग

काबरेल, तलवंडी, असरावां, किशनगढ़, चूली कलां, अग्रोहा, भाणा, चिकनवास, दुर्जनपुर, फ्रांसी, किरोडी, भाटोल जाटान, सीसर, धर्मखेडी, मोहल्ला, बास खुर्द बिजान, भाटोल रांगडान, भकलाना, बास बादशाहपुर, गांधी नगर, भर्री, शिकारपुर, पायल, अलीपुर, धांसू, कैमरी, मंगाली आकलान, आर्यनगर, चौधरीवास, सरसाना, सलेमगढ़, मुकलान, शाहपुर, बीड हिसार, हैबतपुर, ढाणी ब्राह्माण, भैणी अमीरपुर, मिर्चपुर, राखी शाहपुर, मोठ करनैल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed