फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   highest temperature in 10 year

सितंबर में अधिकतम तापमान का 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, 39.1 डिग्री पर पहुंचा

Wed, 16 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
highest temperature in 10 year
हिसार। देश में अधिकांश हिस्सों में औसत से अधिक बारिश हुई, लेकिन जिला बारिश को तरसता रहा और औसत बारिश भी नहीं हुई है। बदलते मौसम के बीच बुधवार को सितंबर माह में अधिकतम तापमान ने भी पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 10 वर्षों में पहली बार तापमान 39 पार हुआ और 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में गर्मी का अदांजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर को यहां गर्म हवाएं चल रही थीं। रात के तापमान में भी एक डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई और यह 25.6 डिग्री़ सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

2009 में 40.3 डिग्री पहुंचा था अधिकतम तापमान
इससे पहले वर्ष 2009 में 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2015 में 11, 15, 17 सितंबर और 2017 में 30 सितंबर को यह अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सितंबर माह में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो यह वर्ष 1938 में 16 सितंबर को 42.2 डिग्री रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण पाकिस्तान पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 21 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस बीच राजस्थान के साथ लगते दक्षिण पाकिस्तान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने की संभावना के चलते 18 से 20 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में बादल और हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed