फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   High profile seat will become a question of prestige for Congress, BJP and AAP

आदमपुर को 2024 विधानसभा की चाबी मानकर उतरेंगी कांग्रेस, भाजपा, आप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
High profile seat will become a question of prestige for Congress, BJP and AAP
मंडी आदमपुर । हाई प्रोफाइल आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तिथि घोषित होते ही सभी दलों में राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। प्रदेश की गठबंधन की सरकार के लिए तीसरा आदमपुर उपचुनाव सबसे बड़ी परीक्षा होगी। पहले बरोदा, ऐलनाबाद के उपचुनाव हार चुकी सरकार इस बार हर कीमत पर आदमपुर में कमल खिलाना चाहेगी। आम आदमी पार्टी इस चुनाव में जीत दर्ज हरियाणा जीतने के मकसद से मैदान में उतरेगी। अपनी पसंद का प्रदेशाध्यक्ष बनवाने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए यह उनकी प्रतिष्ठा का सवाल होगा।
विज्ञापन

इस बार आदमपुर विधानसभा का उपचुनाव काफी दिलचस्प होगा। अभी किसी भी राष्ट्रीय दल ने इस सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। हालांकि भाजपा की ओर से कुलदीप या भव्य बिश्नोई को प्रत्याशी बनाए की राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। कांग्रेस में पूर्व मंत्री जयप्रकाश, बिश्नोई सभा के पूर्व प्रधान प्रदीप बैनीवाल, बरवाला से पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व वित्तमंत्री प्रो.संपत सिंह के का नाम भी चर्चा में है। आम आदमी पार्टी आदमपुर से पहली बार चुनाव लड़ेगी। आप में शक्ति सिंह, सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह बैनीवाल को दावेदार माना जा रहा है। अनुमान है कि इनेलो पार्टी पुराने चेहरे राजेश गोदारा को ही मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई की राह इस बार आसान नहीं होगी। कुलदीप जहां अपने बेटे भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारने की तैयारी में हैं। भाजपा भी आदमपुर में पहली बार कमल खिलाने के लिए जीजान से मैदान में जुटेगी। ऐसे में भाजपा चाहेगी अनुभवी कुलदीप ही उपचुनाव में उतरें। आदमपुर में आठ सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली के बाद पार्टी हलके में सक्रिय नजर आ रही है। गांवों में हो रहे नुक्कड़ कार्यक्रमों के जरिये लोगों से जुड़ रही है। आम आदमी पार्टी के मैदान में आने से समीकरण बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव को लेकर राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार आदमपुर के दौरे कर रहे हैं। भाजपा के कुछ लोगों को दीपेंद्र अपने पक्ष में लाने में सफल भी रहे हैं। पूर्व वित्तमंत्री संपत सिंह के बेटे गौरव भी जनसंपर्क में जुटे हैं। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के बिजनेस पार्टनर रहे स्व. पोकरमल के छोटे पुत्र प्रदीप बैनीवाल को कांग्रेस में ला चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed