फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Heat started increasing in Haryana

Haryana: गर्मी दिखाने लगी तेवर, दो शहरों का तापमान 40 पार; आगे कैसा रहेगा मौसम?

Wed, 15 Apr 2026 10:09 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Apr 2026 10:09 PM IST
सार

हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। रोहतक और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Heat started increasing in Haryana
हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को रोहतक और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से 17 और 18 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। 19 अप्रैल से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा था। मार्च के दूसरे पखवाड़े और अप्रैल के पहले पखवाड़े में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। वर्तमान में पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं के प्रभाव व सूर्य की तीखी किरणों के कारण मैदानी राज्यों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।
विज्ञापन

 

बुधवार को हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। रोहतक और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हिसार, नारनौल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, मेवात और जींद में दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 अप्रैल की रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद 18 अप्रैल के आसपास एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले चार-पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल छाने, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी, तेज हवाएं चलने और एक-दो स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि 19 अप्रैल के बाद मौसम के फिर से साफ होने और गर्मी के तेवर और अधिक प्रचंड होने की संभावना जताई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed