फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hearing letter sent without date and time

Hisar News: तारीख और समय के बिना भेज दिया सुनवाई का पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hearing letter sent without date and time
हिसार। निगम प्रशासन की तरफ से ​​शिकायतकर्ता को भेजा गया पत्र।
हिसार। नगर निगम प्रशासन एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। निगम अधिकारियों ने सीएम विंडो पर की गई शिकायत की सुनवाई के लिए शिकायतकर्ता को ऐसा पत्र भेज दिया, जिसमें न तारीख का उल्लेख था और न ही समय लिखा गया था। शिकायतकर्ता ने अब इस लापरवाही की शिकायत निगमायुक्त से कर दी है।
विज्ञापन

निगम प्रशासन की ओर से सीएम विंडो शिकायतों के निपटान के लिए विशिष्ट नागरिक की मौजूदगी में वीरवार सुबह 10 बजे बैठक रखी गई थी। इसके लिए निगम की ओर से शिकायतकर्ताओं को पत्र भेजे गए। शिकायतकर्ता तिलकराज को मिला पत्र बिना तारीख और समय के ही भेज दिया गया, जबकि उस पर निगम की एक वरिष्ठ अधिकारी के हस्ताक्षर दर्ज हैं।
विज्ञापन

तिलकराज ने कहा कि जब पत्र में सुनवाई का समय ही नहीं लिखा गया, तो उन्हें कैसे पता चलेगा कि किस दिन निगम में पेश होना है। उन्होंने इसकी शिकायत निगमायुक्त से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 में से 30 पहुंचे शिकायतकर्ता
इधर, सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की सुनवाई में 60 में से केवल 30 शिकायतकर्ता ही उपस्थित हुए। अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल और विशिष्ट नागरिक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed