फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Invention, AED Machine will told the way to bring man in Consciousness

नई तकनीकः बेहोश होने पर एईडी मशीन बताएगी, होश में लाने के लिए छाती को कितनी बार दबाना है

Wed, 04 Dec 2019 10:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
New Invention, AED Machine will told the way to bring man in Consciousness
बेहोश शख्स को सीपीआर देता युवक - फोटो : फाइल फोटो
अब एईडी (हृदय रिदम) मशीन बताएगी कि बेसुध पड़े व्यक्ति को होश में लाने के लिए उसके सीने को कितनी बार और दबाना है। यह मशीन नागरिक अस्पताल की सभी एंबुलेंस में लगाई गई है। इस मशीन को लेकर अस्पताल के सभी ईएमटी व नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग देने के लिए जयपुर की एक कंपनी की एक टीम मंगलवार केे अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने अस्पताल के स्टाफ को बताया कि उन्हें किस तरह से इस मशीन का इस्तेमाल करना है। बता दें कि इससे पहले एईडी मशीन की सुविधा केवल एएलएस मशीन में ही होती थी। मगर अब नई एंबुलेंस में भी इस एईडी मशीन की सुविधा दे दी गई है। जिससे अब सभी एंबुलेंस में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन


इस तरह काम करेगी मशीन
अगर कोई व्यक्ति बेसुध हो जाता है तो उसके सीने को पांच बार के स्टैप में 30 बार दबाया जाता है और फिर अपने मुंह से उसे सांस दी जाती है। इसके बाद भी अगर उस व्यक्ति को होश नहीं आता है तो यह एईडी मशीन ही बताएगी कि कितनी बार और सीने को दबाना है, जिससे कि उस व्यक्ति का दिल दोबारा काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन का किया जा चुका है इस्तेमाल
ईएमटी सुशील ने बताया कि इस मशीन से एक बार पहले भी इस्तेमाल किया जा चुका है। दो दिन पहले ही मिलगेट निवासी एक व्यक्ति बेसुध हो गया था, तब उस व्यक्ति की छाती को दबाया गया था और इस मशीन के अनुसार इस्तेमाल किया गया था। उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचा दिया था।

इस एईडी मशीन के बारे में जयपुर की कंपनी की टीम ने ईएमटी को जानकारी दी कि बेसुध होने पर यह मशीन स्वयं ही बताएगी कि कब तक दिल को दबाते रहना है।
- प्रदीप कुुमार, एंबुलेंस मैनेजर, नागरिक अस्पताल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed