फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   He was murdered by stabbing with knives, police caught the second accused in the blind murder case

Hisar News: चाकुओं से गोदकर की थी हत्या, पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में पकड़ा दूसरा आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
He was murdered by stabbing with knives, police caught the second accused in the blind murder case
हांसी स्पेशल स्टाफ की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी। स्रोत आयोजक
नारनौंद। गांव कापड़ो निवासी 32 वर्षीय प्रवीण उर्फ प्रीत टंडन की हत्या के मामले में हांसी स्पेशल स्टाफ पुलिस को टीम ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। करीब छह महीने पुराने इस ब्लाइंड मर्डर केस में स्पेशल स्टाफ ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के जमुई जिले के बधूवन तालाब निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि हत्या की साजिश से जुड़ी परतों को खोला जा सके। इससे पहले इस केस में सुमित नामक आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी ताकि हत्या की असल वजह सामने लाई जा सके।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ इंचार्ज रविकांत ने बताया कि प्रवीण 31 दिसंबर 2024 को गुरुग्राम जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आना शुरू हो गया और कोई संपर्क नहीं हो पाया। परेशान परिजनों ने 17 जनवरी 2025 को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और बाद में पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर हांसी स्पेशल स्टाफ की टीम को बिहार भेजा गया। जांच के दौरान पता चला कि प्रवीण को 2 जनवरी को रुपये देने के बहाने बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर गांव बुलाया गया था, जहां उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 जनवरी को मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में उसका शव बरामद हुआ, लेकिन पहचान नहीं होने पर शव का लावारिस समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। प्रवीण के पिता वेदप्रकाश ने जब शव की फोटो देखी तो उन्होंने तुरंत उसकी पहचान कर ली। उन्होंने डीएनए जांच की जरूरत से इनकार करते हुए कहा कि यह उनका बेटा ही था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी धर्मेंद्र से हत्या की योजना, कारण और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। हांसी पुलिस की टीम इस मामले को जल्द पूरी तरह सुलझाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed