फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hauntia election : Dinesh becomes head, won the entire panel

हौंटिया चुनाव: दिनेश बने प्रधान, पूरा पैनल जीता

Tue, 12 Jan 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hauntia election : Dinesh becomes head, won the entire panel
हौंटिया चुनाव में जीत के बाद विजेता उम्मीदवार खुशी जाहिर करते हुए। - फोटो : Hisar
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ (हौंटिया) के चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार दिनेश कुमार और उनका पूरा पैनल जीत गया है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार को सबसे अधिक 879 वोट मिले और उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील हुड्डा को 691 मतों से पराजित किया। चुनाव में पूर्व प्रधान राजबीर पूनिया को महज 46 वोटों के साथ बड़ी शिकस्त मिली। वहीं, पिछली बार महासचिव रहे राजकुमार शर्मा को 164 वोट मिले। रामपाल सिंह ने 594 वोट हासिल कर महासचिव के पद पर कब्जा किया। चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुए। यह चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त महेेंद्र सिंह मोर, फार्म मैनेजर के साथ चुनाव आयुक्त राजीव मोर व रामभगत की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक कपिल अरोड़ा ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। बता दें कि महासचिव को छोड़कर सभी पदों पर 5-5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। महासचिव पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन

विवादित रहा था पिछला चुनाव
कर्मचारी संघ के चुनाव चार वर्ष बाद हुए हैं। पिछली बार संघ का कार्यकाल पूरा होने के बाद 4 जनवरी को आमसभा की बैठक हुई थी। इस दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन प्रधान राजबीर सिंह हंगामे के बीच माला पहनकर सर्वसम्मति से चुने जाने का हवाला देकर समर्थकों सहित हॉल से भाग गए थे। उन्होंने इसका विरोध भी किया था। मगर विवि प्रशासन ने उन्हें सर्वसम्मति से चुना हुआ प्रधान मान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष तक बने रहेंगे पदाधिकारी
दिनेश ग्रुप के ही उपप्रधान पद के उम्मीदवार रामकीर्तन यादव, महासचिव रामपाल सिंह, सहसचिव भगवान दास, कोषाध्यक्ष रमेश कांटीवाल और दो सदस्यों इंद्र सिंह व नरेश कुमार ने जीत हासिल की है। मुख्य चुनाव आयुक्त महेंद्र सिंह मोर ने बताया कि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के विभिन्न पदों के लिए कराए गए चुनावों में चयनित उम्मीदवार दो वर्ष तक अपने पद पर बने रहेंगे।

1634 में से 1411 सदस्यों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल
विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के 1634 सदस्य हैं। चुनाव में 1411 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सोमवार को प्रदेश भर में स्थित 22 कृषि विज्ञान एवं शोध केंद्रों पर 293 कर्मचारियों में से 249 ने अपने मत का इस्तेमाल किया। वहीं मंगलवार को विवि परिसर में सामुदायिक केंद्र में हुए चुनाव में 1341 सदस्यों में से 1162 वोट पोल हुए। मतगणना तीन राउंड में पूरी हुई। पहले और दूसरे में विवि कैंपस के वोटों और तीसरे राउंड में बाहरी केंद्रों की गिनती हुई।
किसको कितने वोट मिले
प्रधान पद मत मिले
दिनेश कुमार 879
सुनील हुड्डा 188
विनोद सिंधु 142
सुनील कुमार 135
राजबीर सिंह पूनिया 42
कुल वोट गिरे 1411
रद्द हुए वोट 25
कुल वैध वोट 1386
महासचिव पद मत मिले
रामपाल सिंह 594
नरेंद्र कुमार 208
राजकुमार शर्मा 164
राजेश कुमार 151
राम मेहर 114
मीनू कुमार 110
हरि सिंह 29
चुुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और दिनेश कुमार पैनल को जीत मिली है। दिनेश को 879 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील हुड्डा को 188 वोट मिले।
- राजीव मोर, अतिरिक्त चुनाव आयुक्त, हौंटिया चुनाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed