फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU built one kilometer long canal of 40 million liters capacity, there will be zero loss of water

एचएयू ने बनाई 4 करोड़ लीटर क्षमता की 1 किलोमीटर लंबी नहर, पानी का होगा जीरो लॉस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
HAU built one kilometer long canal of 40 million liters capacity, there will be zero loss of water
जल संरक्षण की ओर कदम बढ़ाते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) ने सामान्य तालाब की बजाय अपनी एक किलोमीटर लंबी तालाबनुमा नहर बनाई है। एचडीपीई पॉलिथिन शीट से बनी 4 करोड़ लीटर पानी की क्षमता वाली इस नहर में जरा सा पानी भी जमीन में नहीं जाएगा। इस पानी से विश्वविद्यालय के आर्गेनिक फार्म में ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई की जाएगी।
विज्ञापन

पारंपरिक तरीके से पानी के संरक्षण और नाले से सिंचाई करने की अपेक्षा अब पानी की 60 प्रतिशत तक बचत होगी। हाल ही में विधायकों के दौरे के दौरान पंडित दिनदयाल उपाध्याय आर्गेनिक फार्म के निदेशक डॉ. अनिल यादव ने यह जानकारी दी। सामान्य तालाब में पानी एकत्रित करने और छोटी नालियां बनाकर खेत में पानी देने से पानी रिसकर जमीन में चला जाता है। इस पानी को बचाने के लिए के लिए एचएयू ने एचडीपीई पॉलिथिन शीट से यह नहर बनाई है।
विज्ञापन

एचडीपीई शीट धूप में भी नहीं होगी खराब
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस तालाबनुमा नहर का निर्माण 78 लाख रुपये में किया है। इसमें एचडीपीई शीट का इस्तेमाल किया गया है, जो न तो आसानी से खराब होती है और न ही पानी को जमीन में जाने देती है। खास बात यह है कि इससे जमीन या किनारों पर घास-फूंस भी नहीं उगेगा। यहां तक कि इस यूवी स्टेबलाइज्ड शीट के कारण कम पानी के दौरान धूप में रहने वाला हिस्सा भी खराब नही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 एकड़ में पानी की जरूरत को करेगी पूरा
बाईपास रोड के साथ-साथ विश्वविद्यालय में बनी इस तालाबनुमा नहर में साढ़े 3 करोड़ से 4 करोड़ लीटर पानी एकत्रत किया जा सकता है, जो 100 एकड़ जमीन की पानी की जरूरत को पूरा करेगा। फार्म में एक अन्य तालाब भी बनाया गया है, जिसकी 1 करोड़ लीटर पानी की क्षमता है। इन दोनों तालाबों में नहर का पानी एकत्रित करने के अलावा बारिश के पानी का संरक्षण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed