फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Western disturbance active, possibility of drizzle

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बूंदाबांदी की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट और कोहरा भी छाएगा

Fri, 22 Dec 2023 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Dec 2023 09:16 PM IST
सार

हिसार जिले के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन व हरियाणा प्रदेश का सबसे कम रहा।

विज्ञापन
Haryana Weather: Western disturbance active, possibility of drizzle
सोनीपत के गांव मलिकपुर में सुबह के समय छाए कोहरे के बीच गुजरते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आएगी और कोहरा भी छाएगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि विक्षोभ कमजोर श्रेणी का है। हालांकि अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से इस विक्षोभ को वहां से भी नमी मिलेगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। जिले में सुबह से मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


इस कारण जल्द ही धूप भी निकल आई। इस वजह से दिन के समय ठंड से राहत मिली। यही वजह रही कि अधिकतम तापमान में सिर्फ 0.7 डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर रहा। इस दौरान शहर में अधिकतम तापमान 22.9 व बालसमंद में 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। वहीं दिन ढलने के बाद ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार जिले में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर पहुंचा, सीजन व प्रदेश का सबसे कम
वहीं हिसार जिले के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन व प्रदेश का सबसे कम रहा। इससे पहले गुरुवार को बालसमंद में रात का तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं हिसार में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे रहा। इस तरह जिले की रात कई पहाड़ी क्षेत्रों से भी ठंडी रही।

  • जम्मू-8.5
  • कटरा-7.9
  • उधमपुर-5.4
  • चंबा-3.2
  • शिमला-11.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed