{"_id":"65e2a4479941aab22508da90","slug":"haryana-weather-update-strong-wind-will-blow-with-rain-today-temperature-dropped-last-24-hours-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather Update: आज बारिश के साथ चलेगी तेज हवा, पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather Update: आज बारिश के साथ चलेगी तेज हवा, पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री तापमान गिरा
Sat, 02 Mar 2024 09:30 AM IST
नवीन दलाल
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 02 Mar 2024 09:30 AM IST
सार
हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। चार मार्च से मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। कुछ जिलों में रात को रुक-रुककर बारिश हुई है। सुबह बादल छाने से धूप नहीं निकली और मौसम धुंधला रहा। तापमान पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि एक मार्च रात्रि से तीन मार्च के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल रहने और हवाएं चलने और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद चार मार्च से मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
झज्जर में रात को रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। सुबह भी हल्की बारिश की फुहारें आई। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली रही है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। 8 बजे के आसपास बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने और तेज हवा चलने के बाद बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस कम हुआ और यह 24 डिग्री पर पहुंचा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सोनीपत में रात को हुई हल्की बारिश के बाद से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय भी बूंदाबांदी हुई है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।