फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update Rain hailstorm in Many parts of Haryana

Hayrana Weather: पानीपत में ओलावृष्टि, कुरुक्षेत्र में गेहूं पर बारिश का खतरा, जानिए प्रदेश का हाल

Fri, 10 May 2024 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 09:51 PM IST
सार

प्रदेश के सिरसा जिले में शुक्रवार को दिन का तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोपहर बाद प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई

विज्ञापन
Haryana Weather Update Rain hailstorm in Many parts of Haryana
पानीपत के मतलौडा में बारिश, कुरुक्षेत्र में बूंदाबांदी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया है। कई जगह बारिश, ओलावृष्टि व तेज आंधी से नुकसान पहुंचा है। वहीं बारिश से आमजन को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में 14 मई तक विक्षोभ के असर से मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से उमसभरी गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया था। शुक्रवार को भी प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में दिन का तापमान 43.0 डिग्री और रात्रि तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
विज्ञापन


मगर, शुक्रवार को दोपहर बाद प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में मौसम में बदलाव आया और यहां तेज गति से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत में ओलावृष्टि
पानीपत के मतलौडा कस्बे में बूंदाबांदी के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार शाम को बूंदाबांदी भी हुई है। दिन के समय पूर्वी हवा चलने के साथ आसमान में धूप खिली रही थी।

सोनीपत में मौसम

सोनीपत में रात साढ़े नौ बजे अचानक आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है।

अंबाला में मौसम
अंबाला में देर शाम मौसम बदल गया। आंधी के साथ हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्र बराड़ा में भी तेज बारिश हुई। हालांकि कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई।

यह रहा दिन का तापमान

  • सिरसा-45.0
  • हिसार- 42.1
  • भिवानी-41.3
  • चरखी दादरी-41.8
  • महेंद्रगढ़-41.4

Haryana Weather Update Rain hailstorm in Many parts of Haryana
कुरुक्षेत्र में गेहूं की बोरियां। - फोटो : संवाद

उठान की इंतजार में एक लाख 61 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं, फिर मंडराया बारिश का खतरा
कुरुक्षेत्र में जिला भर की अनाजमंडियों व खरीद केंद्रों पर उठान की इंतजार में शुक्रवार देर शाम को भी एक लाख 61 हजार 360 क्विंटल गेहूं रहा, जिस पर बारिश का खतरा मंडरा गया। देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके चलते जहां आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते धूल उड़ने लगी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि तेज हवाओं के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed